{"_id":"622f4de4bd1bcc216e57e575","slug":"maggi-masala-noodles-price-hike-by-two-rupees-hindustan-unilever-nestle-india-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगी की कीमत बढ़ी: 12 रुपए वाले पैक के लिए अब 14 रुपये देने होंगे, लागत बढ़ने की वजह से बढ़ाए दाम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
मैगी की कीमत बढ़ी: 12 रुपए वाले पैक के लिए अब 14 रुपये देने होंगे, लागत बढ़ने की वजह से बढ़ाए दाम
Mon, 14 Mar 2022 08:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 14 Mar 2022 08:02 PM IST
सार
कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़े हुए दाम सोमवार से लागू भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मैगी
- फोटो : facebook: @MeriMaggiIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंगाई की मार अब मैगी पर भी पड़ी है। नेस्ले इंडिया ने मैगी के छोटे पैक की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। अब लोगों को इसके लिए 12 रुपए की जगह 14 रुपये देने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुस्तान यूनीलिवर और नेस्ले ने चाय, कॉफी और दूध की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाए गए हैं। बढ़े हुए दाम सोमवार से लागू भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
नेस्ले इंडिया के मुताबिक, कंपनी ने मैगी की कीमतें नौ से 16 फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने दूध और कॉफी पाउडर की कीमतें भी बढ़ाने का फैसला किया है। दाम बढ़ाने के बाद अब 70 ग्राम मैगी के एक पैकेट के लिए 12 की जगह 14 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह 140 ग्राम वाले मैगी मसाला नूडल्स की कीमत तीन रुपये यानी 12.5 फीसदी बढ़ा दी गई है। ऐसे ही मैगी के 560 ग्राम वाले पैक के लिए 96 की जगह 105 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
मिल्क पाउडर भी मंहगा
नेस्ले ने एक लीटर वाले ए-प्लस दूध की कीमतें भी बढ़ा दी गई हैं। अब इसके लिए 75 की जगह 78 रुपये देने होंगे। नेस्कैफे क्लासिक कॉफी पाउडर के दाम तीन से सात फीसदी तक बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, 25 ग्राम वाले नेस्कैफे का पैक अब 2.5 फीसदी महंगा हो गया है। इसके लिए 78 की जगह अब 80 रुपये चुकाने होंगे। इसके साथ ही 50 ग्राम वाले नेस्कैफे क्लासिक के लिए 145 की जगह 150 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन