फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LPG Cylinder Price Today: Cylinder Price Down 115 Rs Know Details In Hindi

LPG Cylinder Price Today: एलपीजी सिलेंडर 115 रुपये सस्ता, जानें दिल्ली के अलावा बाकी मेट्रो शहरों में नए दाम

Tue, 01 Nov 2022 10:16 AM IST
कुमार सम्भव जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार सम्भव जैन Updated Tue, 01 Nov 2022 10:16 AM IST
सार

LPG Price 1 Nov: देशभर में आज यानी एक नवंबर को एलपीजी सिलेंडर के दामों में कटौती की गई है। आज से दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 115.5 रुपये सस्ता मिलेगा। वहीं, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये और चेन्नई में 116.5 रुपये की कटौती की गई है।

विज्ञापन
LPG Cylinder Price Today: Cylinder Price Down 115 Rs Know Details In Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

LPG Price Today 1 Nov 2022: दिवाली के बाद महंगाई से राहत मिलने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की गई है। आज यानी एक नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देशभर में एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है। फिलहाल, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इन सिलेंडरों के दाम में आखिरी बार परिवर्तन छह जुलाई को हुआ था। 

विज्ञापन


IOCL के मुताबिक, एक नवंबर से दिल्ली में इंडेन के 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115.5 रुपये कम हो गई है। वहीं, कोलकाता में 113 रुपये, मुंबई में 115.5 रुपये और चेन्नई में 116.5 रुपये की कटौती की गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 25 रुपये घटाए गए थे। हालांकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर पुराने दाम पर ही मिलेगा। 

विज्ञापन

देश के चार महानगरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें

  • दिल्ली में इंडेन का 19 किलो का सिलेंडर अब 1859.5 रुपये की जगह 1744 रुपये में मिलेगा।
  • कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 1846 रुपये में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 1995.50 रुपये थी। 
  • मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपये की जगह अब 1696 रुपये में लिया जा सकेगा। 
  • चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर अब 1893 रुपये में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 2009.50 रुपये थी।

 

14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम

 

शहर कीमत
कोलकाता       1079 रुपये
दिल्ली         1053 रुपये
मुंबई 1052.5 रुपये
चेन्नई     1068.5 रुपये
   

हर महीने एक तारीख को तय होती है कीमत

बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की एक तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल अधिकतर होटलों, खाने-पीने की दुकानों में होता है। गौर करने वाली बात यह है कि लगातार छह महीने से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed