फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Lpg Cylinder Booking Service Can Be Started Online Through Bpcl Whatsapp know payment modes

अब व्हाट्सएप के जरिए कहीं से भी बुक कर सकते हैं रसोई गैस सिलिंडर, ऑनलाइन होगा भुगतान

Wed, 27 May 2020 10:53 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 27 May 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Lpg Cylinder Booking Service Can Be Started Online Through Bpcl Whatsapp know payment modes
रसोई गैस सिलिंडर (फाइल फोटो)

अब आपको रसोई गैस सिलिंडर की बुकिंग के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप व्हाट्सएप के जरिए भी कहीं से भी आसानी से रसोई गैस की बुकिंग कर सकते हैं। दरअसल कोरोना संक्रमण काल में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए तमाम कंपनियां टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा और बेहतर इस्तेमाल कर रही हैं। इसी के मद्देनजर भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इस सुविधा की शुरुआत की है।

विज्ञापन


7.10 करोड़ ग्राहकों को होगा फायदा 
देश की यह दूसरी सबसे बड़ी पेट्रोलियम वितरण कंपनी विनिवेश सूची में रखी गई है। कंपनी के 7.10 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं। बीपीसीएल ने एक वक्तव्य में कहा कि, 'आज से (मंगलवार से) भारत गैस (बीपीसीएल का एलपीजी ब्रांड नाम) के देशभर में स्थित ग्राहक कहीं से भी व्हाट्सएप के जरिए खाना पकाने का गैस सिलिंडर बुक करा सकते हैं।' 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर पर हो सकती है बुकिंग 
कंपनी ने कहा है कि उसने सिलिंडर बुकिंग के लिए एक नया व्हाट्सएप बिजनेस चैनल की शुरुआत की है। कंपनी ने वक्तव्य में कहा है कि व्हाट्सएप पर यह बुकिंग बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर - 1800224344 पर ग्राहक के कंपनी के पास पंजीकृत मोबाइल नंबर से हो सकती है। 

बीपीसीएल के विपणन निदेशक अरुण सिंह ने कहा, 'व्हाट्सएप के जरिए एलपीजी बुकिंग करने के इस प्रावधान से ग्राहकों को और आसानी होगी। व्हाट्सएप अब आम लोगों के बीच काफी सामान्य हो चला है। चाहे युवा हो या फिर बुजुर्ग सभी इसका इस्तेमाल करते हैं और इस नई शुरुआत से हम अपने ग्राहकों के और करीब पहुंचेंगे।' 

आइए जानते हैं इसके लिए भुगतान के क्या विकल्प हैं।

यह भी पढ़ें: ये सरकारी योजना आपके लिए है बेहद लाभदायक, मासिक पेंशन व लोन के साथ कई फायदे

ऐसे कर सकते हैं भुगतान
कंपनी के कार्यकारी निदेशक, एलपीजी के प्रभारी टी पीतांबरम ने कहा कि व्हाट्सएप के जरिए बुकिंग करने के बाद ग्राहक को बुकिंग होने का संदेश प्राप्त होगा। इसके साथ ही एक लिंक भी उसे प्राप्त होगा जिस पर वह डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और अमेजन जैसे अन्य भुगतान एप के जरिए भुगतान भी कर सकते हैं। 

जल्द और सुविधाएं प्रदान करेगी कंपनी
उन्होंने कहा कि कंपनी इसके साथ ही एलपीजी डिलीवरी पर नजर रखने और ग्राहकों से उसके बारे में उनकी प्रतिक्रिया लेने जैसे नए कदमों पर भी गौर कर रही है। आने वाले दिनों में कंपनी ग्राहकों को सुरक्षा जागरुकता के साथ ही और सुविधाएं भी प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed