फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Love for a dog cost an employee his job? A pizza chain in Russia has sparked controversy

Russia: कुत्ते से प्रेम के चलते गई कर्मचारी की नौकरी? रूस में पिज्जा चेन पर विवाद, कंपनी ने दी ये सफाई

Tue, 24 Feb 2026 09:54 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 24 Feb 2026 09:54 AM IST
सार

रूस के चेल्याबिंस्क में एक डिलीवरी कर्मचारी को आवारा कुत्ते को माइनस 20 डिग्री में कंबल ओढ़ाने के बाद नौकरी से निकाले जाने का विवाद खड़ा हो गया। जबकि पिज्जा चेन का कहना है कि उसे देरी, अनुपस्थिति और आचरण उल्लंघन जैसे प्रदर्शन कारणों से निकाला गया। 

विज्ञापन
Love for a dog cost an employee his job? A pizza chain in Russia has sparked controversy
रूस में पिज्जा चेन पर विवाद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रूस के चेल्याबिंस्क शहर में एक आवारा कुत्ते को कंबल ओढ़ाने पर डिलीवरी कर्मचारी को नौकरी से निकाले जाने का मामला अब राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया है। इस घटना के बाद पशु प्रेमियों ने मशहूर पिज्जा चेन डोडो पिज्जा के बहिष्कार की मांग तेज कर दी है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट्स के मुताबिक डोडोबोन्या नाम का एक आवारा कुत्ता पिछले करीब डेढ़ साल से चेल्याबिंस्क स्थित डोडो पिज्जा के एक आउटलेट के बाहर रह रहा था। दुकान के कर्मचारी और स्थानीय लोग उसकी देखभाल करते थे और सर्दियों में माइनस 20 डिग्री तापमान के दौरान उसे कंबल से ढक देते थे। धीरे-धीरे यह कुत्ता कर्मचारियों और ग्राहकों के बीच आउटलेट का अनौपचारिक मैस्कॉट बन गया था।

विज्ञापन


स्थिति तब बदली जब आउटलेट में नई मैनेजर यूलिया की नियुक्ति हुई। आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों को कुत्ते को खाना देने या उसकी देखभाल करने से मना कर दिया और चेतावनी दी कि जो भी कुत्ते को शरण देगा, उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंबल देने पर डिलीवरी मैन की छुट्टी

डिलीवरी कर्मचारी मिखाइल सवित्स्की ने बताया कि उन्होंने बर्फ में पड़े कुत्ते को ठंड से बचाने के लिए कंबल ओढ़ा दिया था और फिर अपना ऑर्डर डिलीवर करने चले गए। उनके अनुसार, लौटते समय उन्हें बताया गया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है और मीटिंग से भी बाहर कर दिया गया।


मिखाइल का दावा है कि उनकी बर्खास्तगी की वजह कुत्ते की मदद करना ही है। उन्होंने मैनेजर के संदेशों के स्क्रीनशॉट भी दिखाए, जिनमें कथित तौर पर कुत्ते की मदद करने वालों को नौकरी से निकालने की चेतावनी दी गई थी।

कंपनी ने आरोपों से किया इनकार

विवाद बढ़ने और सोशल मीडिया पर समर्थन मिलने के बाद डोडो पिज्जा ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि कर्मचारी को कुत्ते की मदद करने के कारण नहीं, बल्कि प्रदर्शन से जुड़े कारणों से हटाया गया। कंपनी के अनुसार, कूरियर के साथ अनुबंध नियमित देरी, अनुपस्थिति और व्यावसायिक आचरण से जुड़े उल्लंघनों के कारण समाप्त किया गया था। पशु कल्याण किसी को हटाने का कारण नहीं है।

सोशल मीडिया पर बहिष्कार की मांग

हालांकि, पशु प्रेमियों और स्थानीय लोगों का कहना है कि डोडोबोन्या लंबे समय से आउटलेट से जुड़ा हुआ था और कर्मचारियों की संवेदनशीलता को दंडित करना अमानवीय है। इस घटना के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ विरोध और बहिष्कार की अपील तेजी से फैल रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed