फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Lord Meghnad Desai passes away; PM Modi expresses anguish over demise of renowned economist and author

Meghnad Desai: प्रख्यात अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

Tue, 29 Jul 2025 11:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 29 Jul 2025 11:14 PM IST
सार

Meghnad Desai: प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई का मंगलवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उन्होंने भारत-ब्रिटेन संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। देसाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के सेवानिवृत्त प्रोफेसर थे और उन्होंने वैश्विक नीति अध्ययन केंद्र की स्थापना भी की थी।

विज्ञापन
Lord Meghnad Desai passes away; PM Modi expresses anguish over demise of renowned economist and author
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रख्यात अर्थशास्त्री और लेखक मेघनाद देसाई (फाइल) - फोटो : एक्स/नरेंद्र मोदी

विस्तार

प्रख्यात अर्थशास्त्री और ब्रिटेन की संसद के ऊपरी सदन (हाउस ऑफ लॉर्ड्स) के सदस्य लॉर्ड मेघनाद देसाई का मंगलवार को निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया और कहा कि उन्होंने भारत और ब्रिटेन के संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, मेघनाद देसाई के निधन से दुखी हूं। वह एक विचारशील लेखक, अर्थशास्त्री और विद्वान थे। वह हमेशा भारत और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहे। भारत-ब्रिटेन संबंधों को गहरा करने में भी उन्होंने भूमिका निभाई। हमारे बीच हुई चर्चाएं हमेशा याद रहेंगी, जिनमें उन्होंने अपने अमूल्य विचार साझा किए। उनके परिवार और मित्रों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति। इस संदेश के साथ पीएम मोदी ने उनकी एक तस्वीर भी साझा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये पढ़े: छठे दौर की वार्ता के लिए 25 अगस्त को भारत आएगी अमेरिकी टीम, एक अगस्त तक अंतरिम समझौते की उम्मीद

गुजरात के वडोदरा में जन्मे मेघनाद देसाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अर्थशास्त्र के सेवानिवृत्त प्रोफेसर थे। साल 1992 में उन्होंने इस प्रतिष्ठित संस्थान में सेंटर फॉर द स्टडी ऑफ ग्लोबल गवर्नेंस की स्थापना की थी। 


प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य और अर्थशास्त्री संजीव सान्याल ने भी लॉर्ड देसाई के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रख्यात अर्थशास्त्री मेघनाद देसाई के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं उन्हें बीस वर्षों से जानता था। वह हमेशा प्रसन्न रहते थे और नई बातचीत के लिए खुले रहते थे। हमारे बीच हुई लंबी चर्चाएं और बहसें मैं हमेशा याद रखूंगा। ओम शांति। 

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने भी लॉर्ड देसाई को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उन्हें महान बुद्धिजीवी बताते हुए कहा कि देसाई ने पारंपरिक सोच को चुनौती दी। सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, लॉर्ड मेघनाद देसाई के निधन से दुखी हूं। वह एक महान बुद्धिजीवी, साहसी अर्थशास्त्री और वैश्विक मंच पर गहराई से भारतीय विचार से जुड़े व्यक्ति थे। उन्होंने बौद्धिक साहस और सहजता के साथ पारंपरिक विचारों को चुनौती दी। वह हमेशा सवाल पूछते थे, सीमाओं को आगे बढ़ाते थे। उनके विचार, चर्चाएं और गर्मजोशी से छुए गए अनगिनत जीवन उनकी विरासत को जिंदा रखेंगे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed