{"_id":"61c228b8a89cb8363d300b18","slug":"london-industrialist-lord-swaraj-paul-considering-acquisitions-in-uk-and-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना: उद्योगपति स्वराज पॉल की नजरें भारत-ब्रिटेन अधिग्रहण पर, कोरोना प्रकोप के बाद उठाएंगे कदम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
योजना: उद्योगपति स्वराज पॉल की नजरें भारत-ब्रिटेन अधिग्रहण पर, कोरोना प्रकोप के बाद उठाएंगे कदम
Wed, 22 Dec 2021 12:49 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:49 AM IST
सार
लॉर्ड स्वराज पॉल ने कहा, भारत में हमारी पहले से ही 20 राज्यों में मौजूदगी है, इसलिए जहां भी हमें इस्पात के अनुकूल माहौल मिलेगा, वहां नया अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
उद्योगपति स्वराज पॉल
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंदन के प्रमुख उद्यमी लॉर्ड स्वराज पॉल ने आने वाले महीनों में ब्रिटेन और भारत में अधिग्रहण योजनाओं के बारे में बताया है। उन्होंने कहा, कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का प्रकोप खत्म होने के बाद ये अधिग्रहण किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
कपारो समूह के 90 वर्षीय संस्थापक ने इस सप्ताह कहा था कि उनकी टीम ने कुछ संभावित अधिग्रहणों की पहचान की है, जिन्हें मौके पर देखने के बाद अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी के मजबूत पक्ष यानी विनिर्माण क्षेत्र पर खासतौर से ध्यान दिया जाएगा, जिसमें इस्पात उत्पादों के क्षेत्र में विचार किया जा रहा है। पॉल ने कहा, भारत में हमारी पहले से ही 20 राज्यों में मौजूदगी है, इसलिए जहां भी हमें इस्पात के अनुकूल माहौल मिलेगा, वहां नया अधिग्रहण होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ब्रिटेन में हम औद्योगिक वस्तुओं के विनिर्माण से संबंधित नए व्यवसायों की तलाश कर रहे हैं। कार, विमान, रेलवे के लिए स्टील उत्पादों के क्षेत्र में हमारी विशेषज्ञता है और मेरा मकसद हमेशा वही करना रहा है, जो आप सबसे अच्छी तरह करना जानते हैं।
अधिग्रहण की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ये बेहद बुरा समय है। कोविड मामलों में ताजा बढ़ोतरी के चलते हमें फिर से कार्यालय बंद करने पड़े हैं। इसलिए हम इंतजार करेंगे, लेकिन अनिश्चित काल तक नहीं।