फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   loksabha election result update burnol maker dr morepen share rises by four percent in bse

चुनाव नतीजों के दिन बरनोल के शेयरों में तेजी, चार फीसदी की बढ़त के साथ हुआ बंद

Thu, 23 May 2019 08:31 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 23 May 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
loksabha election result update burnol maker dr morepen share rises by four percent in bse
burnol - फोटो : twitter

लोकसभा चुनाव के नतीजों के दिन बरनोल बनाने वाली कंपनी डॉ मोरेपेन लैब के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सुबह के वक्त जब बाजार खुला था तो इस कंपनी का शेयर 19.90 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में इस कंपनी का शेयर 22.20 रुपये तक चढ़ा और शाम को बंद होते वक्त यह चार फीसदी की बढ़त के साथ 20.15 पर बंद हुआ। 

विज्ञापन

डॉ मोरेपेन बनाती है बरनोल

जलने पर अगर कोई व्यक्ति सबसे पहले पहले कोई दवा याद करता है तो वो बरनोल ही होती है। लोग इसे अपने पास इसलिए रखते हैं क्योंकि जलन होने पर सबसे ज्यादा यह क्रीम ही राहत देती है। यह एक तरह का प्राथमिक उपचार होता है।  

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हमेशा रहता है ट्रेंड में

19 और 20 मई को यह उत्पाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में आ गया था। एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन की जीत होने का अनुमान लगाने के बाद पक्ष और विपक्षी दलों के समर्थक एक दूसरे को इसका इस्तेमाल करने की सलाह देने लगे थे। लोग एक दूसरे को सलाह देने लगे कि बरनोल का स्टॉक कम हो गया है, इसलिए 23 मई से पहले इसको खरीद लें। क्योंकि 23 मई के दिन इसकी बहुत ज्यादा आवश्यकता विपक्ष को पड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शेयर का भाव

गुरुवार को जब मतगणना शुरू हुई थी तो एक बार फिर सोशल मीडिया पर इस कंपनी के शेयरों में उछाल का स्क्रीनशॉट लोग शेयर करते हुए देखे गए। लोगों को झूठ लगा लेकिन यह सच है कि आज कंपनी के शेयरों में आठ फीसदी का उछाल देखने को मिला था। लोग कह रहे थे कि विपक्ष के लिए आज का दिन बरनोल मोमेंट है, और उत्पाद की बिक्री बढ़ने से कंपनी का शेयर भी काफी बढ़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed