{"_id":"60acc3ad4da62143204ac659","slug":"lockdown-impact-business-activities-affected-vaccination-is-necessary-for-betterment-according-to-nomura","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोमुरा: लॉकडाउन से कारोबारी गतिविधियों में आई कमी, सुधार के लिए टीकाकरण जरूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
नोमुरा: लॉकडाउन से कारोबारी गतिविधियों में आई कमी, सुधार के लिए टीकाकरण जरूरी
Tue, 25 May 2021 03:00 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 25 May 2021 03:00 PM IST
सार
जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने कहा कि राज्यों में लॉकडाउन जारी रहने से व्यावसायिक गतिविधियों में और गिरावट आई है।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई राज्यों में लॉकडाउन जारी रहने से व्यावसायिक गतिविधियों में और गिरावट आई है। आर्थिक गतिविधियां अब पिछले साल जून के स्तर पर पहुंच गई है। जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों का आकलन करने के लिए नोमुरा ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान एक प्रॉपरिएटरी इंडेक्स की शुरुआत की थी। इसके मुताबिक मई में व्यावसायिक गतिविधियों पर सबसे ज्यादा असर होगा उसके बाद जून में इसमें धीरे धीरे सुधार की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
जून में बेहतर हो सकती हैं गतिविधियां
ब्रोकरेज कंपनी ने कहा, 'लॉकडाउन जून में भी किया जा सकता है लेकिन वायरस के मामले घटने पर कुछ राज्य प्रतिबंधों को हटा सकते हैं, इससे माह दर माह आधार पर जून में गतिविधियां बेहतर हो सकती हैं।' नोमुरा के मुताबिक कारोबार शुरुआत सूचकांक 23 मई को समाप्त सप्ताह में गिरकर 60 पर आ गया, जबकि इससे पिछले सप्ताह में यह 63 अंक पर था। सूचकांक का नया स्तर जून 2020 में अंतिम बार देखा गया था।
विज्ञापन
नोमुरा की इस रिपोर्ट के मुताबिक आवागमन और बिना आवागमन वाले दोनों तरह के क्षेत्रों पर बुरा प्रभाव पड़ा है। इसमें कहा गया है कि गूगल का वर्कप्लेस और खुदरा तथा मनोविनोद आवागमन सूचकांक पांच से छह फीसदी गिरा है। वहीं एप्पल का ड्राइविंग इंडेक्स तलहटी पर पहुंचने के बाद 3.4 फीसदी अंक बढ़ा है।
विज्ञापन
पांच फीसदी कम हुई बिजली की मांग
इसमें कहा गया है कि बिजली की मांग लगातार गिरती हुई पांच फीसदी कम हुई है। श्रमिक की भागीदारी दर भी पिछले सप्ताह के 40.5 फीसदी से और कम होकर 39.4 फीसदी रह गई। बेरोजगारी दर भी इस अवधि में 14.4 फीसदी से बढ़कर 14.7 फीसदी पर पहुंच गई है। यह एक साल के शीर्ष स्तर के करीब है।
टीकाकरण बढ़ाने की जरूरत
नोमुरा ने कहा है कि आर्थिक क्षेत्र में परिस्थितियों में लगातार बेहतरी के लिए टीकाकरण बढ़ाने की जरूरत है जो कि जून के बाद ही होने की उम्मीद लगती है। इस बीच, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी ने कहा है कि उन्हें कोरोना वायरस की दूसरी लहर से प्रभावित अर्थव्यवस्था में 'बेहतरी का पहला संकेत' दिखाई दिया है।