{"_id":"637af5d2df2a882b16734700","slug":"local-equity-market-opens-on-red-mark-sensex-nifty-weakens","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 18250 के नीचे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 18250 के नीचे
Mon, 21 Nov 2022 10:03 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:03 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: सोमवार को सेंसेक्स 207 अंकों की गिरावट के साथ 61456 अंकों पर जबकि निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 18246 अंकों पर खुला है। सोमवार के दिन बैंक निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट के साथ 42286 अंकों के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
विस्तार
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला है। सोमवार को सेंसेक्स 207 अंकों की गिरावट के साथ 61456 अंकों पर जबकि निफ्टी 61 अंकों की गिरावट के साथ 18246 अंकों पर खुला है। सोमवार के दिन बैंक निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट के साथ 42286 अंकों के लेवल पर कारोबार शुरू हुआ।
विज्ञापन
ग्लोबल मार्केट में भी दिखा दबाब
शुरुआती कारोबार में बाजार पर दबाव दिख रहा है। एसजीएक्स निफ्टी में 95 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है, यह फिलहाल 18250 अंकों पर कारोबार कर रहा है। डाऊ फ्यूचर्स पर भी दबाव दिख रहा है। इसमें करीब 100 अंकों की गिरावट आई है। क्रूड ऑयल की कीमत में भी कमजोरी बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट में इस समय क्रूड ऑयल का भाव 87 डॉलर प्रति बैरल है। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 यानी लगभग 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.84 रुपये के लेवल पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
टाटा स्टील, एयरटेल और अल्ट्राटेक सीमेंट में मजबूती
सोमवार को बाजार के शुरुआती कारोबार में टाटा स्टील, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक के शेयरों में मजबूती दिख रही है वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डी और टेक महिंद्रा के शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन
आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
सोमवार को बाजार के सभी इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.03 फीसदी की गिरावट है, वहीं रियल एस्टेट सेक्टर के 0.98 फीसदी तक टूटा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में 0.45 फीसदी और मेटल सेक्टर के शेयरों में 0.73 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।