फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Liz Truss Resign: Market silent on the resignation of Liz Truss, Jeremy Hunt said – I am not in the race of pm

Liz Truss Resign: लिज ट्रस के इस्तीफे पर बाजार मौन, जेरेमी हंट बोले- मैं पीएम पद की दौड़ में नहीं

Thu, 20 Oct 2022 06:56 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 20 Oct 2022 06:56 PM IST
सार

Liz Truss Resign: बाजार के एक विश्लेषक के अनुसार लिज ट्रस के इस्तीफे के पहले बाजार ब्रिटेन में जारी राजनीतिक घटनाओं को स्तब्ध व आवाक तरीके से देख रहा था। वहीं, लिज ट्रस के प्रधानमंत्री के रूप में अपने इस्तीफा देने की घोषणा के बाद श्रमिक नेता कीर स्टारर ने देश में नए सिरे से आम चुनाव की मांग की है।

विज्ञापन
Liz Truss Resign: Market silent on the resignation of Liz Truss, Jeremy Hunt said – I am not in the race of pm
लिज ट्रस - फोटो : Social Media

विस्तार

लिज़ ट्रस के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा पर बाजार ने एक मौन प्रतिक्रिया दी है। लंदन स्टॉक एक्सचेंज के ज्यादातर शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। लिज ट्रस के इस्तीफे की घोषणा के बाद पाउंड जो 1.12 डॉलर तक फिसल गया था, उसमें बढ़त दिखने लगी है।

विज्ञापन

बाजार के एक विश्लेषक के अनुसार लिज ट्रस के इस्तीफे के पहले बाजार ब्रिटेन में जारी राजनीतिक घटनाओं को स्तब्ध व आवाक तरीके से देख रहा था। वहीं, लिज ट्रस के प्रधानमंत्री के रूप में अपने इस्तीफा देने की घोषणा के बाद श्रमिक नेता कीर स्टारर ने देश में नए सिरे से आम चुनाव की मांग की है।

विज्ञापन

लिज़ ट्रस केवल 45 दिनों के लिए पद पर रहीं। ब्रिटेन के किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल रहा। अब तक सबसे कम समय तक पीएम पद पर रहने का रिकॉर्ड जॉर्ज कैनिंग के नाम था, वे 1827 अपनी मौत तक 119 दिनों तक पद पर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन की पीएम के लिए परेशानी तब शुरू हुई जब उनके पहले वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग ने 23 सितंबर को अपने मिनी-बजट में लिए गए फैसलों से वित्तीय बाजारों को हिला दिया था। उसके बाद से संसद में सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ गया था।

फ्रैकिंग पर एक वोट को लेकर बीती रात हाउस ऑफ कॉमन्स में नाटकीय दृश्यों के बाद लिज ट्रस को पद छोड़ना पड़ा। इस बीच ट्रस सरकार में निवर्तमान वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने पुष्टि की है कि वह अगले कंजर्वेटिव नेता और यूके के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नहीं होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed