{"_id":"6310af91799e0e294d266db5","slug":"lic-mcap-now-lic-is-out-of-the-list-of-top-10-companies-so-much-market-cap-remains","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC Market Cap: टॉप-टेन कंपनियों की लिस्ट से बाहर हुई LIC, मार्केट कैप 4.26 लाख करोड़ हुआ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
LIC Market Cap: टॉप-टेन कंपनियों की लिस्ट से बाहर हुई LIC, मार्केट कैप 4.26 लाख करोड़ हुआ
Thu, 01 Sep 2022 06:41 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 01 Sep 2022 06:41 PM IST
सार
LIC Market Cap: भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 4.26 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह अदाणी ट्रांसमिशना के 4.41 लाख करोड़ रुपये और बाजाज फाइनेंस के 4.35 लाख करोड़ रुपये से कम है।
विज्ञापन
lic new
- फोटो : istock
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार में एलआईसी की लिस्टिंग उसके निवेशकों को अब तक रास नहीं आया है। अब कंपनी से जुड़ी एक और बुरी खबर सामने आई है। मार्केट कैप के लिहाज से कंपनी देश के टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है। इस मामले में कंपनी अब 11वें नंबर पर पहुंच गई है। इसी वर्ष शेयर बाजार में कदम रखने वाली एलआईसी को बजाज फाइनेंस और अदाणी ट्रांसमिशन जैसी कंपनियों ने रिप्लेस किया है।
विज्ञापन
भारतीय जीवन बीमा निगम का मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 4.26 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह अदाणी ट्रांसमिशना के 4.41 लाख करोड़ रुपये और बाजाज फाइनेंस के 4.35 लाख करोड़ रुपये से कम है। बता दें कि जिस दिन एलआईसी की लिस्टिंग शेयर में हुई थी उसका मार्केट कैप छह लाख करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
एलआईसी के शेयर फिलहाल शेयर बाजार में अपने आईपीओ प्राइस 949 रुपये से 30% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अदाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में इस वर्ष लगभग 130% की वृद्धि दर्ज की गई है। बात अगर बजाज फाइनेंस की करें तो अगर इस कंपनी ने अपने निवेशकों को मुनाफा नहीं दिया है तो कोई नुकसान भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारतीय जीवन बीमा निगम का शुद्ध लाभ 232 गुना बढ़कर 682.89 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में बीमा कंपनी का शुद्ध मुनाफा 2.94 करोड़ रुपये था। इसी वर्ष मई में एलआईसी का आईपीओ लाया गया था।