फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC IPO Update : Governments instructions to SEBI, complete the approval process in three weeks

LIC IPO Update : सरकार का सेबी को निर्देश, तीन सप्ताह में पूरी करें मंजूरी प्रक्रिया

Sat, 29 Jan 2022 01:41 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 29 Jan 2022 01:41 AM IST
सार

निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि सरकार के लिए विनिवेश लक्ष्य हासिल करने को लेकर एलआईसी का आईपीओ काफी महत्वपूर्ण है। एलआईसी की विनिवेश राशि इस साल के बजट में शामिल है।

विज्ञापन
LIC IPO Update : Governments instructions to SEBI, complete the approval process in three weeks
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

सरकार ने एलआईसी का आईपीओ किसी भी हालत में मार्च तक लाने के लिए बाजार नियामक सेबी को मंजूरी प्रक्रिया तीन सप्ताह से कम समय में पूरी करने को कहा है। मामले से जुड़े दो सरकारी सूत्रों ने बताया कि सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ लाने के लिए सभी रुकावटों को हटाना चाहती है। इसलिए उसने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (बोर्ड) से एलआईसी के मसौदा विवरण की जांच प्रक्रिया तेज करने को कहा है। आमतौर पर इस प्रक्रिया को पूरा करने में 75 दिन लग जाते हैं। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि एलआईसी के आईपीओ से जुड़ा मसौदा विवरण अगले कुछ दिनों में सेबी के पास जमा कर दिया जाएगा। इस सौदे के लिए उनके पास 10 बैंकर हैं। वे सेबी के किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का विनिवेश विभाग सरकारी बीमा कंपनी के आईपीओ पर पूरी तरह ध्यान दे रही है। इससे कंपनी को 12 अरब डॉलर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, वित्त मंत्रालय, बाजार नियामक सेबी और एलआईसी ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विज्ञापन

31 मार्च तक सूचीबद्ध कराने पर जोर
मोदी सरकार का पूरा जोर 31 मार्च, 2022 तक एलआईसी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने पर है। इस पर ज्यादा ध्यान देने के लिए सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरे निजीकरण की योजनाओं को किनारे रख दिया है। 2021-22 के बजट में विनिवेश लक्ष्य 1.75 लाख करोड़ रुपये है। पिछले वित्त वर्ष में विनिवेश से 32,835 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। चालू वित्त वर्ष में अब तक सार्वजनिक उपक्रमों में अल्पांश हिस्सेदारी बेचकर 9,330 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

एलआईसी की विनिवेश राशि बजट में शामिल
निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि सरकार के लिए विनिवेश लक्ष्य हासिल करने को लेकर एलआईसी का आईपीओ काफी महत्वपूर्ण है। एलआईसी की विनिवेश राशि इस साल के बजट में शामिल है। इसलिए हमारा इसे इस वित्त वर्ष के अंत तक सूचीबद्ध कराने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आईपीओ को लेकर विवरण पुस्तिका को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्दी ही इसे सेबी के पास जमा कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed