{"_id":"622e88ee863ef015950a18fc","slug":"lic-ipo-till-may-12-without-filing-new-documents-with-sebi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलआईसी : सेबी के पास नया दस्तावेज दाखिल किए बिना 12 मई तक आईपीओ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
एलआईसी : सेबी के पास नया दस्तावेज दाखिल किए बिना 12 मई तक आईपीओ
Mon, 14 Mar 2022 05:44 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Mar 2022 05:44 AM IST
सार
अधिकारी ने कहा कि हम जल्द ही कीमतों और अन्य विवरणों के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
एलआईसी आईपीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार के पास भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास नए दस्तावेज दाखिल किए बिना 12 मई तक एलआईसी का आईपीओ लाने का समय है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि हम बाजार नियामक के पास पहले से दाखिल दस्तावेजों के आधार पर इस अवधि तक एलआईसी का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ला सकते हैं। सरकार 12 मई तक आईपीओ नहीं लाती है तो उसे दिसंबर तिमाही के नतीजे बताते हुए नए दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि हम जल्द ही कीमतों और अन्य विवरणों के साथ ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल करेंगे। इससे पहले हमारी नजर रूस-यूक्रेन युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण बाजार के उतार-चढ़ाव पर है। पिछले एक पखवाड़े में बाजार में उतार-चढ़ाव कम हुआ है। हम इसके और स्थिर होने का इंतजार करेंगे ताकि खुदरा निवेशकों को शेयर में निवेश करने का भरोसा मिले।
विज्ञापन