फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC IPO: Shares can be listed at issue price only, retail policyholders can get benefits

एलआईसी आईपीओ : इश्यू प्राइस पर ही लिस्ट हो सकता है शेयर, खुदरा-पॉलिसीधारकों को मिल सकता है लाभ

Wed, 11 May 2022 06:58 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 11 May 2022 06:58 AM IST
सार

एसएमसी ग्लोबल के चेयरमैन डीके अग्रवाल ने कहा, बड़े आकार व बाजार के खराब सेंटीमेंट का असर लिस्टिंग पर जरूर दिखेगा। उधर, एलआईसी आईपीओ के ग्रे मार्केट के प्रीमियम में 80 फीसदी की गिरावट आई है। शुरुआत में ग्रे मार्केट में यह शेयर 100 से 110 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। अब यह घटकर 10-12 रुपये पर आ गया है।

विज्ञापन
LIC IPO: Shares can be listed at issue price only, retail policyholders can get benefits
एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे बड़े आईपीओ एलआईसी के शेयर की लिस्टिंग अच्छी नहीं करने की आशंका है। माना जा रहा है कि यह 949-970 रुपये के बीच सूचीबद्ध हो सकता है। हालांकि, इसके बावजूद निवेशकों को फायदा मिलेगा। स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, हम 949 रुपये के आसपास शेयर के सूचीबद्ध होने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके बाद भी छूट की वजह से खुदरा और पॉलिसीधारकों को फायदा मिलेगा।

विज्ञापन


उनका मानना है कि एलआईसी के शेयर काफी सस्ते भाव पर हैं। अगर इसकी तुलना निजी बीमा कंपनियों के सूचीबद्ध शेयरों से की जाए तो वे एंबेडेड वैल्यू के 2 से 2.5 गुना पर हैं, जबकि एलआईसी का शेयर 1.1 गुना एंबेडेड वैल्यू पर है। एलआईसी का इश्यू 902 से 949 रुपये के भाव पर आया था। 12 मई के शेयर आवंटित होंगे, जबकि 17 मई को सूचीबद्ध होगा।
विज्ञापन


970 रुपये पर हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग
निर्मल बंग सिक्योरिटीज के निदेशक राकेश भंडारी ने कहा कि इसकी लिस्टिंग 970 रुपये के आसपास हो सकती है। अगर बाजार का माहौल अच्छा होता तो इसके 100 रुपये के प्रीमियम पर लिस्ट होने की उम्मीद होती। लंबे समय के लिए यह एक बेहतरीन शेयर है। वहीं, केआर चौकसी के एमडी देवेन चौकसी का कहना है कि मौजूदा हालात में एलआईसी के शेयर 1,000 रुपये या इससे कम भाव पर लिस्ट हो सकते हैं। कंपनी मजबूत है व क्षेत्र की लीडर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रे मार्केट में प्रीमियम में आई गिरावट
एसएमसी ग्लोबल के चेयरमैन डीके अग्रवाल ने कहा, बड़े आकार व बाजार के खराब सेंटीमेंट का असर लिस्टिंग पर जरूर दिखेगा। उधर, एलआईसी आईपीओ के ग्रे मार्केट के प्रीमियम में 80 फीसदी की गिरावट आई है। शुरुआत में ग्रे मार्केट में यह शेयर 100 से 110 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा था। अब यह घटकर 10-12 रुपये पर आ गया है। इसका मतलब यह हुआ कि 965 से 975 रुपये के करीब शेयर सूचीबद्ध हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed