फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC IPO Open today know all details here from investment process to issue size

LIC IPO: आज खुलेगा देश का सबसे बड़ा आईपीओ, ये रही निवेश प्रक्रिया से लेकर इश्यू से जुड़ी पूरी जानकारी

Wed, 04 May 2022 10:00 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 04 May 2022 10:00 AM IST
सार

LIC IPO Launch Today Latest Update In Hindi: देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ यानी एलआईसी का आईपीओ आज खुल रहा है। इसके जरिए सरकार अपने पूर्ण स्वामित्व वाली देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है और सरकार की योजना बाजार से 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की है।

विज्ञापन
LIC IPO Open today know all details here from investment process to issue size
एलआईसी

विस्तार

आज आईपीओ बाजार के साथ ही उन निवेशकों के लिए भी बड़ा दिन है, जो लंबे समय से देश के सबसे बड़े आईपीओ का इंतजार कर रहे थे। जी हां, कुछ ही देर में एलआईसी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। बता दें कि बीते दिन यानी मंगलवार को कंपनी की ओर से पॉलिसीधारकों को मैसेज भेजकर इस आईपीओ के बारे में जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


21 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ
ये एतिहासिक लम्हा इसलिए भी है क्योंकि यह देश के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इस आईपीओ के जरिए सरकार अपने पूर्ण स्वामित्व वाली देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी में 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है और इसके जरिए सरकार की योजना बाजार से 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की है। यहां बता दें कि इससे पहले देश के सबसे बड़े आईपीओ का तमगा ऑनलाइन पेमेंट सेवा प्रदान करने वाली पेटीएम के नाम था। 
विज्ञापन


इतनी बोली लगा सकेंगे निवेशक
रिटेल निवेशक एलआईसी के आई के लिए लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में 15 शेयर होंगे। यानी 949 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से देखें तो एक लॉट के लिए निवेशक को 14,235 रुपये निवेश करने होंगे। यहां बता दें कि निवेशक न्यूनतम एक और अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकता है। इसका मतलब है कि अधिकतम दो लाख रुपये तक निवेशकर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयरों का भाव इतना, मिलेगी इतनी छूट 
गौरतलब है कि एलआईसी का आईपीओ आज खुलकर 9 मई को शाम 5 बजे बंद हो जाएगा। एलआईसी के शेयर का मूल्य दायरा 902-949 रुपये तय किया गया है। इसमें मौजूदा पॉलिसीधारकों और एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर आरक्षित रखे गए हैं। खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी। एलआईसी के शेयर 17 मई को बाजार में सूचीबद्ध होंगे, जबकि आईपीओ अलॉटमेंट की जानकारी 12 मई तक मिलेगी।  

एसबीआई योनो से ऐसे करें निवेश
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से अपने ग्राहकों को जानकारी दी गई है कि बैंक के ग्राहक एलआईसी आईपीओ में एसबीआई योनो एप के जरिए भी निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करने के लिए सबसे पहले अपने एसबीआई योनो (SBI YONO) एप को ओपन करना होगा और लॉगइन करने के बाद इंवेस्टमेंट विकल्प पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने पर आपको डीमैट और ट्रेडिंग खोलना ऑप्शन दिखेगा। इस अकाउंट कोखोलने के बाद आप आसानी से एलआईसी आईपीओ में निवेश कर सकते हैं। गौरतलब है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए बैंक इस अकाउंट को खोलने के लिए कोई शुल्क नहीं ले रहा है। 


पेटीएम के माध्यम से खरीदें हिस्सेदारी 
एसबीआई की तरह ही पेटीएम मनी के माध्यम से एलआईसी आईपीओ के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले पेटीएम मनी के होम स्क्रीन पर आईपीओ सेक्शन में जाएं। आप अगर पॉलिसीधारक है तो आईपीओ डिटेल्स पेज पर ' इंवेस्टर टाइप' के नीचे पॉलिसीहोल्डर्स सेलेक्ट करें। ध्यान रहे कि पैन एलआइसी पॉलिसी से लिंक्ड हो और पेटीएम मनी के डीमैट अकाउंट से संबद्ध हो। अब एलआईसी आईपीओ विकल्प चुनकर इसमें 'करंट ऐंड अपकमिंग' टैब पर क्लिक करें। इसके बाद 'अप्लाई नाउ' ऑप्शन चुनें। अब बिड पेज खुलने पर नए पेज पर आप आवेदन के लिए प्राइस और क्वांटिटी अपडेट कर सकते हैं। फिर 'एड यूपीआइ डिटेल्स' सेक्शन में अपना यूपीआई आईडी अपडेट करें और अप्लाई पर क्लिक करें। आवंटन होने पर सूचना मिल जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed