फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   LIC IPO Latest Update in hindi share allotment complete check your status like this

LIC IPO: अपर रेंज पर हुआ एलआईसी के शेयरों का आवंटन, इस आसान तरीके से चेक करें अपना स्टेटस

Fri, 13 May 2022 01:34 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 13 May 2022 01:34 PM IST
सार

विदेशी निवेशकों को छोड़ दें तो LIC IPO को सभी तरह के निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने आईपीओ के जरिए कंपनी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर करीब 20,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अब 17 मई को एलआईसी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।

विज्ञापन
LIC IPO Latest Update in hindi share allotment complete check your status like this
lic IPO - फोटो : istock

विस्तार

देश के सबसे बड़े एलआईसी के आईपीओ की शेयर आवंटन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब निवेशकों को कंपनी के शेयर स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने का इंतजार है। रिपोर्ट के अनुसार, शेयरों का आवंटन आईपीओ के लिए निर्धारित प्राइस बैंक की अपर रेंज यानी 949 रुपये पर हुआ है।

विज्ञापन


17 मई को हो सकती है लिस्टिंग 
चार मई के खुला एलआईसी का आईपीओ नौ मई को बंद हुआ था। शनिवार और रविवार को भी निवेशकों को इस आईपीओ में हिस्सेदारी खरीदने का मौका दिया गया था। बता दें कि सरकार ने अपने पूर्ण स्वामित्व वाली एलआईसी में आईपीओ के माध्यम से 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। विदेशी निवेशकों को छोड़ दें तो इस आईपीओ को सभी निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला। रिपोर्ट के अनुसार, सरकार ने आईपीओ के जरिए करीब 20,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। अब 17 मई को एलआईसी के शेयरों की लिस्टिंग हो सकती है।
विज्ञापन


शानदार लिस्टिंग की उम्मीद कम 
ग्रे मार्केट प्रीमियम को देखें तो एलआईसी के आईपीओ की शानदार लिस्टिंग की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। इस आईपीओ के लिए शेयरों की कीमत 902-949 रुपये निर्धारित की गई थी। आईपीओ पेश किए जाने से पहले एलआईसी का ग्रे मार्केट प्रीमियम 92 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन इस समय इसका जीएमपी टूटकर 25 रुपये के डिस्काउंट में चल रहा है। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि एलआईसी का इश्यू बाजार में डिस्काउंट पर लिस्ट हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह चेक कर सकते हैं स्थिति
बोलीदाता शेयर आवंटन की स्थिति को घर बैठे ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं। यह सुविधा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseindia.com पर मौजूद है। महज कुछ स्टेप में आप इस तरह से आवंटन की स्थिति का पता लगा सकते हैं। 

  • http://bseindia.con/investors/appli_check.aspx पर लॉगइन करें 
  • नए पेज पर LIC IPO का चयन करें और आईपीओ आवेदन नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद मांगी गई जगह पर अपनी पैन डिटेल भरें 
  • अब कैप्चा (i am not a robot) ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद नए पेज पर दिखाई दे रहे सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed