फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Larsen & Toubro net profit rises approx 30 pc to Rs 3617 crore, Q1 results

Q1 Results: लार्सन एंड टुब्रो का शुद्ध लाभ 29.8% बढ़कर ₹3617 करोड़, एशियन पेंट्स का मुनाफा छह प्रतिशत घटा

Tue, 29 Jul 2025 06:31 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 29 Jul 2025 06:31 PM IST
सार

Q1 Results: कई कंपनियां तिमाही नतीजों की घोषणा कर चुकी हैं। इस बीच मंगलवार को लार्सन एंड टुब्रो ने बताया कि उसका शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 29.8 प्रतिशत बढ़कर 3,617.19 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एशियन पेंट्स का समेकित शुद्ध लाभ छह प्रतिशत घटकर 1,099.77 करोड़ रुपये रह गया। 

विज्ञापन
Larsen & Toubro net profit rises approx 30 pc to Rs 3617 crore, Q1 results
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने जून तिमाही में 29.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह बढ़कर 3,617.19 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले वर्ष 2,785.72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून की अवधि में परिचालन से समेकित राजस्व बढ़कर 63,678.92 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले इसी अवधि में 55,119.82 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


एशियन पेंट्स ने Q1 में 1,099.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया
एशियन पेंट्स ने  जून पहली तिमाही के लिए 1,099.77 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया। यह एक साल पहले इसी अवधि के 1,169.98 करोड़ रुपये से 6 प्रतिशत कम है। वहीं कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व पिछले वर्ष की समान तिमाही के 8,969.73 करोड़ रुपये से 0.34 प्रतिशत घटकर 8,938.55 करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed