फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kotak Mahindra Bank: Uday Kotak's son Jai will not be the next CEO of the bank

Kotak Mahindra Bank: बैंक के अगले सीईओ नहीं होंगे उदय कोटक के बेटे जय, छह महीने में होगा नए मुखिया का चुनाव

Wed, 16 Nov 2022 11:56 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 16 Nov 2022 11:56 AM IST
सार

Kotak Mahindra Bank: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक में नए सीईओ की नियुक्ति के लिए छह महीने का समय तय किया गया है। इसका मतलब साफ है कि अगले छह महीनों के दौरान नया सीईओ उदय कोटक की जगह बैंक की कमान संभाल लेगा।

विज्ञापन
Kotak Mahindra Bank: Uday Kotak's son Jai will not be the next CEO of the bank
उदय कोटक

विस्तार

मुंबई स्थित कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने नए सीईओ की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल उदय कोटक बैंक के सीईओ का कार्यभार संभाल रहे हैं। पर आरबीआई के नियमों के तहत उन्हें अपना पद जल्द छोड़ना है। इस बीच यह भी साफ हो गया है कि अगले सीईओ उदय कोटक के बेटे जय कोटक नहीं होंगे और यह जिम्मेदारी कोई दूसरा शख्स संभालेगा। बैंक के एक शीर्ष अधिकारी की ओर से यह साफ कर दिया गया है। 

विज्ञापन


छह महीने में हो सकती है नए सीईओ की नियुक्ति 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक में नए सीईओ की नियुक्ति के लिए छह महीने का समय तय किया गया है। इसका मतलब साफ है कि अगले छह महीनों के दौरान नया सीईओ उदय कोटक की जगह बैंक की कमान संभाल लेगा। हालांकि उदय कोटक के बेटे जय कोटक नए सीईओ नहीं हो यह साफ कर दिया गया है। कोटक महिंद्र बैंक के पूर्णकालिक निदेशक केवीएस मणियन ने कहा है कि बैंक के संस्थापक जय कोटक का नाम सीईओ के रेस में नहीं है। उन्होंने कहा है कि जय कोटक अभी युवावस्था में और उन्हें मेरिट के आधार पर काम करते हुए खुद को साबित करना होगा। उन्होंने कहा, ‘बैंक आने वाले पांच से छह महीनों में अपने नए सीईओ के नाम की घोषणा कर देगा।

विज्ञापन


उदय कोटक को क्यों छोड़ना पड़ेगा पद?
 

भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों के सीईओ के अधिकतम कार्यकाल से संबंधित नियम बनाया हुआ है। इसी के तहत उदय कोटक को सीईओ का पद छोड़ कर किसी दूसरे व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपनी होगी। उदय कोटक वर्ष 1985 में बैंक की स्थापना के समय से ही इसके सीईओ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed