फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Know how to get Reliance Jio prime membership

JIO Prime मेंबरशिप: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Wed, 01 Mar 2017 01:41 PM IST
अभिषेक/ अमर उजाला, दिल्ली
अभिषेक/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Mar 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
Know how to get Reliance Jio prime membership
रिलायंस जियो

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में धमाकेदार एंट्री करने के बाद ग्राहकों को प्राइम मेंबरशिप के जरिए एक और तोहफा दिया है। प्राइम मेंबरशिप की शुरूआत एक मार्च से हो रही है।

विज्ञापन


ये मेंबरशिप मौजूदा और 31 मार्च 2017 तक जियो यूजर बनने वालों के लिए शुरू की जा रही है।

इस मेंबरशिप के अंतर्गत कंपनी 1GB हाई स्पीड 4G डाटा के साथ एक साल के लिए 10 रुपए प्रति दिन की दर से अनलिमिटेड कॉल देने का वादा कर रहीहै।

Trending Videos

ऐसे लें मेंबरशिप

Know how to get Reliance Jio prime membership

इस मेंबरशिप को लेने के लिए आपको या तो जियो स्टोर जाना होगा या जियो ऐप या जियो वेबसाइट पर जाना होगा। माई जियो ऐप या जियो वेबसाइट पर आप मैन्यू में ऑप्‍शन चुनकर भुगतान कर सकते हैं या जियो स्टोर पर जाकर भुगतान कर मेंबरशिप के लिए रजिस्टर्ड हो सकते हैं।

कंपनी जियो प्राइम मेंबर्स से मेंबरशिप फीस के तौर पर एक साल के लिए 99 रुपए का चार्ज लेगी, जिसमें यूजर्स को हैपी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद भी एक साल तक अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल, फ्री डाटा मिलेगा।

जियो इसके लिए हर महीने प्राइम मेंबर यूजर्स से 303 रुपए लेगी। सूत्रों से मिली खबर के अनुसार इसके अलावा, जियो दो नए 149 रुपए और 499 रुपए के टैरिफ प्लान भी पेश कर सकती है। 149 रुपए के प्लान में यूजर्स को 2GB डाटा और फ्री वॉयस कॉल्स मिल सकती हैं। वहीं 499 रुपए के प्लान में 60GB डाटा और फ्री वॉयस कॉल्स मिलेंगी।

गौरतलब है कि रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 21 फरवरी को कहा था कि अगर यूजर्स 31 मार्च, 2017 से पहले किसी भी वजह से जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ले पाएंगे तो उनके लिए कंपनी अलग से कुछ स्टैंडर्ड प्लान लांच करेगी जो ना सिर्फ टैरिफ प्लान से मैच करेंगे बल्कि इनमें बाकी टेलीकॉम ऑपरेटर्स से 20% ज्यादा डेटा भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed