फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kerala: ED raids CPI(M) MLA Moideen, others in cooperative bank linked money laundering case

Kerala: ईडी ने माकपा विधायक मोईदीन व अन्य के परिसरों पर की छापेमारी, बेनामी ऋण वितरण से जुड़ा है मामला

Tue, 22 Aug 2023 12:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 22 Aug 2023 12:25 PM IST
सार

Kerala: मामला ईडी की उस जांच से संबंधित है जिसमें माकपा के जिला स्तर के नेताओं और बैंक की संचालन समिति के सदस्यों के निर्देश पर गरीब सदस्यों की संपत्ति को उनकी जानकारी के बिना गिरवी रखकर गैर-सदस्य बेनामियों को कथित तौर पर ‘‘नकद में’’ ऋण वितरित किया गया और अभियुक्तों के लाभ के लिए धन शोधन किया गया।

विज्ञापन
Kerala: ED raids CPI(M) MLA Moideen, others in cooperative bank linked money laundering case
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नियंत्रित करुवन्नूर सहकारी बैंक में कथित 100 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को माकपा विधायक एसी मोईदीन और कुछ अन्य के परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के मुताबिक की जा रही कार्रवाई के तहत संघीय एजेंसी राज्य में लगभग आधा दर्जन परिसरों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


सूत्रों ने कहा कि स्थानीय सरकार के पूर्व मंत्री मोईदीन और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की ‘‘बेनामी’’ संपत्ति का विवरण और सबूत जुटाने के लिए यह छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला ईडी की उस जांच से संबंधित है जिसमें माकपा के जिला स्तर के नेताओं और बैंक की संचालन समिति के सदस्यों के निर्देश पर गरीब सदस्यों की संपत्ति को उनकी जानकारी के बिना गिरवी रखकर गैर-सदस्य बेनामियों को कथित तौर पर ‘‘नकद में’’ ऋण वितरित किया गया और अभियुक्तों के लाभ के लिए धन शोधन किया गया। एजेंसी को संदेह है कि ऐसे कई ‘‘बेनामी’’ ऋण कथित तौर पर मोईदीन के निर्देश पर बांटे गए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed