फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Kerala Budget 23-24: Liquor, fuel to cost more in Kerala; Social Security Cess levied

Kerala Budget: महंगाई से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपये, शराब और पेट्रोल-डीजल पर लगेगा सामाजिक सुरक्षा सेस

Fri, 03 Feb 2023 01:39 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 03 Feb 2023 01:39 PM IST
सार

Kerala Budget: अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कहा कि आईएमएफएल की 500 से 999 रुपये एमआरपी वाली हर बोतल पर 20 रुपये सामजिक सुरक्षा उपकर के रूप में वसूला जाएगा। 1000 से अधिक एमआरपी वाली बोतल पर 40 रुपये प्रति रुपये की दर से उपकर (Cess) वसूला जाएगा।

विज्ञापन
Kerala Budget 23-24: Liquor, fuel to cost more in Kerala; Social Security Cess levied
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

केरल की वाम सरकार ने इस वर्ष के बजट में पेट्रोल, डीजल और शराब पर सामाजिक सुरक्षा उपकर लगाने की घोषणा की है। ऐसे में ये चीजें आने वाले दिनों में महंगी हो सकती हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केरल का बजट वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने शुक्रवार को पेश किया जिसमें मूल्य वृद्धि से निपटने के लिए 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करने के साथ ही बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षा क्षेत्र के लिए कई पहलों की घोषणा की गई है।

विज्ञापन


अपने बजट भाषण में वित्तमंत्री ने कहा कि आईएमएफएल की 500 से 999 रुपये एमआरपी वाली हर बोतल पर 20 रुपये सामजिक सुरक्षा उपकर के रूप में वसूला जाएगा। 1000 से अधिक एमआरपी वाली बोतल पर 40 रुपये प्रति रुपये की दर से उपकर (Cess) वसूला जाएगा। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर भी प्रति लीटर दो रुपये की दर से सेस वसूला जाएगा।

विज्ञापन

राज्य के वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘कुल 2,000 करोड़ रुपये राज्य में मूल्य वृद्धि से निपटने के लिए रखे गए हैं।’’ बजट में 80 करोड़ रुपये का प्रावधान राज्य में गरीबी उन्मूलन के लिए किया गया है, वहीं 600 करोड़ रुपये रबड़ सब्सिडी के लिए रखे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बालगोपाल ने कहा कि अनुसंधान एवं विकास पर और जोर देने के लिए ‘अनुसंधान एवं विकास’ बजट अलग से लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के घरेलू उत्पादन, रोजगार और निवेश अवसरों को बढ़ाने के लिए ‘केरल में निर्मित’ परियोजना पर और ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed