Kerala Bonus Scheme: ओणम पर सरकारी कर्मियों को चार हजार रुपये बोनस, वित्त मंत्री ने की घोषणा
Kerala Bonus Scheme: वित्त मंत्री बालगोपाल ने एक बयान में कहा कि सरकारी क्षेत्र में कार्यरत 13 लाख से अधिक कर्मचारियों और मजदूरों को सरकार की बोनस योजना का लाभ मिलेगा।
विस्तार
केरल सरकार ने आगामी ओणम त्योहार को देखते हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 4,000 रुपये के बोनस की घोषणा की है। केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने सोमवार को कहा है कि जो सरकारी कर्मचारी बोनस के हकदार नहीं हैं, उन्हें विशेष त्योहार भत्ते के रूप में 2,750 रुपये मिलेंगे।
वित्त मंत्री बालगोपाल ने एक बयान में कहा कि सरकारी क्षेत्र में कार्यरत 13 लाख से अधिक कर्मचारियों और मजदूरों को सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अंशदायी पेंशन योजना के तहत सेवा पेंशनभोगियों और कर्मचारियों को 1,000 रुपये का विशेष त्योहार भत्ता भी दिया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी अपने मासिक वेतन से पहले 20,000 रुपये की अग्रिम राशि लेने के हकदार होंगे। इसके अलावा अंशकालिक और आकस्मिक कर्मचारियों को उनके वेतन में से 6,000 रुपये की अग्रिम राशि मिल सकेगी।