फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   JK AYA: The winners of JK AYA will be honored soon; 11 countries including India participated

JK AYA: जेके एवाईए के विजेताओं को जल्द किया जाएगा सम्मानित; भारत समेत 11 देशों ने की भागीदारी

Tue, 13 Aug 2024 02:30 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Tue, 13 Aug 2024 02:30 PM IST
सार

JK AYA: आर्किटेक्ट तमाम बाधाओं के बावजूद अद्भुत डिजाइनों को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होते हैं। जेके सीमेंट लिमिटेड ने ऐसे आर्किटेक्ट्स की सराहना और सम्मान करने के लिए 'जेके एवाईए' लॉन्च किया। इस पुरस्कार के माध्यम से जेके सीमेंट लिमिटेड ऐसे आर्किटेक्ट्स के अद्भुत डिजाइनों को पुरस्कृत करता है। 

विज्ञापन
JK AYA: The winners of JK AYA will be honored soon; 11 countries including India participated
जेके एवाईए - फोटो : JKAYA

विस्तार

जेके आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स (जेके एवाईए) ने अपनी स्थापना के बाद बीते 34 वर्षों में बहुत ख्याति हासिल की है। एक परियोजना को डिजाइन करना एक अविश्वसनीय रूप से कठिन काम है। यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन कुछ आर्किटेक्ट तमाम बाधाओं के बावजूद अद्भुत डिजाइनों को अंजाम तक पहुंचाने में सफल होते हैं। जेके सीमेंट लिमिटेड ने ऐसे आर्किटेक्ट्स की सराहना और सम्मान करने के लिए 'जेके एवाईए' लॉन्च किया। इस पुरस्कार के माध्यम से जेके सीमेंट लिमिटेड ऐसे आर्किटेक्ट्स के अद्भुत डिजाइनों को पुरस्कृत करता है।

विज्ञापन

JK AYA: The winners of JK AYA will be honored soon; 11 countries including India participated
जेके एवाईए - फोटो : JK AYA

यह अवॉर्ड पांच अलग-अलग श्रेणियों में दिया जाता है। ये पांच श्रेणियां हैं...

1. ग्रेट मास्टर्स अवॉर्ड
2. ग्रीन आर्किटेक्चर अवॉर्ड
3. इंडियन आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स 
4. इंडियान स्टेट आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स
5. फॉरेन कंट्रीज आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स

पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी भारत और 10 अन्य देशों ने पुरस्कार समारोह में भाग लिया। अन्य देशों में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स, मॉरीशस, केन्या, तंजानिया और युगांडा शामिल थे। विजेताओं का चयन एक प्रतिष्ठित जूरी ने किया। जूरी में डॉ. आर्किटेक्ट मंजरी चक्रवर्ती, आर्किटेक्ट प्रत्यूष शंकर, आर्किटेक्ट हरिंदर अरोड़ा, आर्किटेक्ट श्रीनिवास मूर्ति जी, आर्किटेक्ट आर. के. पटेल, आर्किटेक्ट जैकलीन कैथरीन नामयांजा, आर्किटेक्ट विनीत लक्कू, आर्किटेक्ट रोहन बंदारा हेराथ, आर्किटेक्ट प्रवीण बावडेकर, आर्किटेक्ट पूनम वी. मैस्करेनहास, आर्किटेक्ट नीलांजन भोवल (स्टूडेंट जूरी) और आर्किटेक्ट एनएमएस श्याम (पेशेवर सलाहकार) शामिल थे। इसी तरह ग्रेट मास्टर अवॉर्ड की जूरी में आर्किटेक्ट क्रिस्टोफर चार्ल्स बेनिंगर, आर्किटेक्ट शिरीष बेरी और आर्किटेक्ट संजय मोहे शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

JK AYA: The winners of JK AYA will be honored soon; 11 countries including India participated
जेके एवाईए - फोटो : jk aya

5 श्रेणियों में कुल 13 विजेता होंगे सम्मानित

'जेके एवाईए' अवॉर्ड की पांच श्रेणियों के तहत कुल 13 विजेताओं का चयन किया गया है। इन विजेताओं को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। विजेताओं के नाम निम्नलिखित हैं।

1. ग्रेट मास्टर्स अवॉर्ड: आर्किटेक्ट शंकर एन. कानाडे, सांगली
2. ग्रीन आर्किटेक्चर अवॉर्ड: आर्किटेक्ट पंकज भगवतकर, पुणे
3. इंडियन आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स (आईएए)

  • आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर: आर्किटेक्ट रणजीत वाघ, पुणे
  • यंग आर्किटेक्ट अवॉर्ड: आर्किटेक्ट निनाद बोथारा, नासिक
  • आर्किटेक्चर स्टूडेंट ऑफ द ईयर:  श्री दर्शन सुखाड़िया

कॉमेन्डेशन अवॉर्ड

  • प्राइवेट रेजिडेंस: आर्किटेक्ट पूजा खैनार, नासिक
  • पब्लिक बिल्डिंग: आर्किटेक्ट जयेश हरियानी, अहमदाबाद
  • एजुकेशनल कैम्पस: आर्किटेक्ट राजेश रेंगनाथन और आर्किटेक्ट इयपे चाको, बेंगलुरु
विज्ञापन

JK AYA: The winners of JK AYA will be honored soon; 11 countries including India participated
जेके एवाईए - फोटो : jk aya

4. इंडियन स्टेट्स आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स (आईएसएए)

  • आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर: आर्किटेक्ट संदीप खोसला और आर्किटेक्ट अमरेश आनंद, बेंगलुरु
  • कॉमेन्डेशन अवॉर्ड: आर्किटेक्ट रुतुराज पारिख, गोवा
  • यंग आर्किटेक्ट अवॉर्ड: आर्किटेक्ट अविनाश अंकलगे, बेंगलुरु

5. फॉरेन कंट्रीज आर्किटेक्चर अवॉर्ड्स (एफसीएए)

  • आर्किटेक्ट ऑफ द ईयर: आर्किटेक्ट महमुदुल अनवर रियाद, ढाका
  • कॉमेन्डेशन अवॉर्ड: आर्किटेक्ट बायजिद महबूब खोंडकर, ढाका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed