फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jio crosses 7 crore mark, may announce new offer before March

मार्च के बाद भी जारी रह सकता है जियो का हैप्पी न्यू ईयर प्लान, ये हैं कारण

Tue, 17 Jan 2017 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
Jio crosses 7 crore mark, may announce new offer before March
jio

रिलायंस इन्फोकॉम की टेलिकॉम सर्विस जियो का सब्सक्राइबर बेस 7.24 करोड़ हो गया है। फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस की बदौलत कंपनी से कई सारे नए ग्राहक जुड़ रहे हैं। कंपनी इस उपलब्धि पर जल्द ही अपने ग्राहकों को एक और खुशखबरी दे सकती है।

विज्ञापन


जियो 31 मार्च के बाद भी अपने हैप्पी न्यू ईयर प्लान को जारी रख सकती है। पिछले महीने एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मार्च के अंत तक रिलायंस जियो के पास 10 करोड़ ग्राहक होंगे। हालांकि, यह भी कहा गया कि जैसे ही कंपनी अपनी सेवाओं के लिए पैसे लेना शुरू करेगी, ग्राहकों की संख्या कम भी होगी। अभी कंपनी की डाटा और वॉयस कॉल सहित सारी सेवाएं मार्च 2017 तक मुफ्त हैं।

विज्ञापन

सितंबर 2016 में लांच हुआ था जियो

Jio crosses 7 crore mark, may announce new offer before March
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने सितंबर 2016 में अपनी मोबाइल सर्विस लांच की थी। तब कंपनी ने 31 दिसंबर तक फ्री कॉलिंग और डाटा सर्विस देने का ऐलान किया था। इसके बाद कंपनी ने 2017 के लिए हैप्पी न्यू ईयर प्लान लांच किया था जिसमें कॉलिंग अनलिमिटेड है, पर फ्री डाटा की लिमिट को प्रतिदिन के लिए 1 जीबी कर दिया था।

अब कंपनी इस ऑफर को 31 मार्च के बाद बढ़ा सकती है, ताकि अन्य कंपनियों और मार्केट पर दबदबा बना रहे।
 

रोजाना जुड़ रहे हैं लाखों नए ग्राहक

Jio crosses 7 crore mark, may announce new offer before March

जियो से रोजाना लाखों नए ग्राहक जुड़ रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जियो के रणनीतिक और आयोजना प्रमुख अंशुमान ठाकुर ने बताया,‘हमें हर दिन लाखों नये ग्राहक मिल रहे हैं और 31 दिसंबर तक हमारे ग्राहकों की संख्या 7.24 करोड़ को लांघ गई है।’  

ठाकुर ने हालांकि इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि वो कब से जियो की सेवाओं को सशुल्क करेगी। ऐसे में यह उम्मीद है कि जियो आगे भी अपनी सेवाओं को फ्री रख सकती है।

विज्ञापन

एयरटेल पर हो रही है सबसे ज्यादा कॉल ड्रॉप

Jio crosses 7 crore mark, may announce new offer before March
एयरटेल-रिलायंस जियो

जियो ने बयान जारी करके कहा कि अभी भी उसके नेटवर्क से एयरटेल पर की जाने वाली कॉल पर कॉल ड्रॉप की समस्या आ रही है। अभी भी यह 175 प्रति हजार पर है जो कि बहुत ज्यादा है। अन्य नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल ड्रॉप दर काफी कम है। ट्राई के नियमों के मुताबिक कॉल ड्रॉप पांच से अधिक नहीं होनी चाहिए।
 

रिलायंस जियो लाएगी गीगाफाइबर, मिलेगी 1GBPS की स्पीड

Jio crosses 7 crore mark, may announce new offer before March
जियो गीगाफाइबर

टेलीकॉम सेक्टर में तहलका मचाने के बाद अब रिलायंस जियो ने ब्रॉडबैंड सेक्टर में भी तगड़ी प्रतिस्पर्धा देने की तैयारी कर ली है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस जियो ने मुंबई में ब्रॉडबैंड सेवा शुरू भी कर दी है। हालांकि फिलहाल यह सेवा टेस्टिंग मोड पर है।

इसीलिए इसके लिए अभी आवेदन नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि सितंबर में ही मुकेश अंबानी ने यह बताया था कि रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा फाइबर टू होम सेवा की टेस्टिंग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed