फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jet fuel ATF price hiked by steepest ever 18 pc to record Rs 1,10,666 per kilolitre

Jet Fuel Price Hike: एटीएफ की कीमतों में लगी आग, 18% की रिकॉर्ड वृद्धि के बाद एक लाख के पार पहुंचा दाम

Wed, 16 Mar 2022 11:28 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 16 Mar 2022 11:28 AM IST
सार

Jet Fuel ATF Price Hiked By 18 Percent: जेट फ्यूल एटीएफ के दामों में तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। इस साल की शुरुआत से अब तक इसमें पांचवी बार बढ़ोतरी की गई है। बुधवार को एटीएफ का दाम 18 फीसदी की रिकॉर्ड उछाल के साथ एक लाख रुपये प्रति किलोलीटर के आंकड़े के पार पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Jet fuel ATF price hiked by steepest ever 18 pc to record Rs 1,10,666 per kilolitre
एविएशन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) - फोटो : pixabay

विस्तार

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर है, उनका सफर महंगा हो सकता है। जेट फ्यूल के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी है। बुधवार को विमान ईंधन एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में रिकॉर्ड 18 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस वृद्धि के बाद कीमतें 17,136 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर एक लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई हैं। 

विज्ञापन


इस बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एटीएफ की कीमत बढ़कर 1,10,666.26 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। गौरतलब है कि किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में विमान ईंधन की लगभग 40 फीसदी हिस्सेदारी है। इस साल जेट फ्यूल के दाम में ये पांचवीं बार बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि 1 जनवरी से एटीएफ की कीमतों में 36,644.25 रुपये प्रति किलोलीटर की तेजी आ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed