फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jet Airways founder Naresh Goyal moves HC seeking extension of interim medical bail

Naresh Goyal: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने हाईकोर्ट का रुख किया, अंतरिम चिकित्सा जमानत बढ़ाने की अपील

Tue, 25 Jun 2024 02:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 25 Jun 2024 02:49 PM IST
सार

Naresh Goyal: जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल (75) ने आवेदन दायर कर अंतरिम चिकित्सा जमानत की अवधि बढ़ाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि उनकी चिकित्सा स्थिति खराब बनी हुई है और उन्होंने 16 मई को कैंसर के कारण अपनी पत्नी को भी खो दिया है।

विज्ञापन
Jet Airways founder Naresh Goyal moves HC seeking extension of interim medical bail
नरेश गोयल - फोटो : ANI

विस्तार

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल ने खुद को दी गई दो महीने की अंतरिम चिकित्सा जमानत बढ़ाने के लिए बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। उच्च न्यायालय ने छह मई को गोयल को चिकित्सा आधार पर दो महीने की अंतरिम जमानत दी थी।

विज्ञापन


गोयल (75) ने अब आवेदन दायर कर इस अवधि को बढ़ाने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि उनकी चिकित्सा स्थिति खराब बनी हुई है और उन्होंने 16 मई को कैंसर के कारण अपनी पत्नी को भी खो दिया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति मनीष पिताले की एकल पीठ के समक्ष मंगलवार को आवेदन सुनवाई के लिए आया था। अदालत ने फरवरी में उच्च न्यायालय द्वारा जारी एक परिपत्र का उल्लेख किया, जिसमें कहा गया था कि जिन आवेदनों पर पहले एक विशेष न्यायाधीश द्वारा विचार किया गया था और फैसला किया गया था, उन्हें उसी पीठ के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति पिटाले ने उच्च न्यायालय के रजिस्ट्री विभाग को गोयल के आवेदन को न्यायमूर्ति एन जे जमादार की एकल पीठ के समक्ष रखने का निर्देश दिया। गोयल के वकील आबाद पोंडा और अमीत नाइक ने कहा कि वे बुधवार को न्यायमूर्ति जमादार के समक्ष याचिका का उल्लेख करेंगे।


गोयल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सितंबर 2023 में केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये के ऋण को वैध बनाने और ऋण निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी पत्नी अनीता गोयल को नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था जब ईडी ने मामले में अपनी चार्जशीट दाखिल की थी। विशेष अदालत ने उसी दिन उनकी उम्र और चिकित्सीय स्थिति को देखते हुए उन्हें जमानत दे दी थी। 16 मई को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed