फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   jet airways crisis deepens, ticket prices rose to a new high, impact summer vacation plans

जेट संकटः यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी, छुट्टियों में महंगा किराया करेगा जेब खाली

Thu, 21 Mar 2019 09:20 AM IST
Priyesh Mishra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 21 Mar 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
jet airways crisis deepens, ticket prices rose to a new high, impact summer vacation plans
जेट एयरवेज का संकट बढ़ने से हवाई यात्रियों की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। फिलहाल देश के सभी प्रमुख रूट्स पर किराया 10 गुना बढ़ गया है। इसका असर उन यात्रियों पर भी पड़ रहा है जो आगामी गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए फ्लाइट्स के टिकट बुक करा रहे हैं। गर्मियों की छुट्टियां मई से शुरू होकर जून तक चलती हैं। 
विज्ञापन

बढ़ गया हवाई किराया

मंगलवार को जेट के कुल 119 जहाजों में से सिर्फ 36 ही उड़ान भर सके थे। अचानक रद्द ही उड़ानों के कारण जहाजों में यात्रियों के लिए जगह कम पड़ने लगी, इस वजह से हवाई किराया रातोंरात बढ़ गया। मुंबई-दिल्ली, मुंबई-बेंगलूरू, मुंबई-कोलकाता और मुंबई-चेन्नई जैसे बिजी सेक्टर पर किराया काफी बढ़ गया। जो किराया इससे पहले पांच हजार रुपये का होता था वो एक रात में ही 30 हजार के पार चला गया है। 
विज्ञापन

मंगलवार को इतना हुआ किराया

अब किसी भी कंपनी के विमान से मुंबई-दिल्ली की यात्रा पर 15,518 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं जबकि पिछले वर्ष मार्च में 6,577 रुपये का ही टिकट लग रहा था। इसी तरह, मुंबई-चेन्नई की यात्रा के लिए 5,369 रुपये की जगह अब 26,000 रुपये जबकि मुंबई-बेंगलूरू के लिए 2,600 रुपये की जगह 16,000 रुपये वसूले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

jet airways crisis deepens, ticket prices rose to a new high, impact summer vacation plans

वापसी किराये में भी हुई बढ़ोतरी

मुंबई-दिल्ली-मुंबई सेक्टर पर फिलहाल किराया 14 हजार रुपये से शुरू होकर के 36 हजार रुपये हो गया है। वहीं दिल्ली-लखनऊ-दिल्ली के बीच किराया 8 हजार रुपये से शुरू होकर के 23,799 रुपये पर पहुंच गया है। 

मुंबई-लखनऊ-मुंबई पर किराया 28,660 रुपये से शुरू होकर 47,114 रुपये है। इसी तरह मुंबई-जम्मू-मुंबई का किराया 16,323 रुपये से शुरू होकर 26,817 रुपये है। मुंबई-पटना-मुंबई का किराया 34,494 रुपये से शुरू होकर के 62,964 रुपये है।

दिल्ली-पटना-दिल्ली का किराया 22,388 रुपये से शुरू होकर 42,968 रुपये है। दिल्ली-देहरादून-दिल्ली का किराया 7,554 रुपये से शुरू होकर के 12,028 रुपये है। दिल्ली-चंडीगढ़-दिल्ली का किराया 20 हजार से लेकर के 28 हजार रुपये के बीच है। 

शेयर बाजार में गिरा शेयर

कर्ज संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज के शेयर 11 फीसदी तक गिर गए। कंपनी को बीएसई और एनएसई दोनों जगह झटका लगा। जानकारों के मुताबिक अगर जेट एयरवेज का संकट एक अप्रैल से और गहरा गया तो फिर किराये में और वृद्धि होने की संभावना है। 

jet airways crisis deepens, ticket prices rose to a new high, impact summer vacation plans

पायलट, इंजीनियर्स को नहीं मिली सैलरी

जेट एयरवेज के इंजीनियर्स ने उड़ान में जोखिम होने की बात कही थी, वहीं पायलटों ने भी सैलरी का भुगतान न होने पर एक अप्रैल से सभी उड़ानों को बंद करने की धमकी दे दी है। वहीं डीजीसीए ने कहा है कि कंपनी के केवल 41 विमान ही इस वक्त उड़ रहे हैं। जबकि एयरलाइन के पास कुल 119 विमान हैं। जेट एयरवेज की स्थिति तेजी से बदल रही है, आने वाले सप्ताहों में और उड़ानें निरस्त हो सकती हैं। 

केंद्र सरकार ने शुरू की बचाने की कोशिश

जेट एयरवेज के संकट का असर हवाई यात्रियों पर पड़ते देख सरकार को आखिरकार उसे बचाने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा। सरकार ने विमानन कंपनी को कर्ज देने वाले बैंकों से दिवालिया प्रक्रिया बंद कर उसे बचाने की प्रक्रिया शुरू करने की मंशा जताई है।  

मामले से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि वित्त मंत्रालय इस स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है। पिछले सप्ताह बैंकों ने जेट एयरवेज की वित्तीय स्थिति पर समीक्षा रिपोर्ट पेश कर सरकार से सुझाव मांगा था। सरकार ने जवाब में कहा है कि बैंक कर्ज की राशि को इक्विटी में बदलकर जेट एयरवेज में हिस्सेदारी ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed