फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   jet airways 70 aircrafts are operational out of 123 as financial crises deepens

मुश्किल में जेट एयरवेज, 123 में केवल 70 विमान भर रहे हैं उड़ान

Fri, 08 Mar 2019 12:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 08 Mar 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
jet airways 70 aircrafts are operational out of 123 as financial crises deepens

घाटे से बेहाल जेट एयरवेज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी के करीब 40 फीसदी से ज्यादा विमान खड़े हो गए हैं। जेट एयरवेज के पास कुल 123 विमान हैं। इससे यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन

रद्द हो रहे हैं टिकट

जेट एयरवेज के करीब 70 विमान उड़ान नहीं भर रहे हैं। लीज की अवधि समाप्त होने और स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलने की वजह से ऐसा हो रहा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीएसए) के महानिदेश बी एस भुल्लर ने कहा कि जेट एयरवेज की उड़ानों की हर महीने निगरानी की जा रही है। कंपनी की वित्तीय हालत सबको पता है। इसलिए हमने जेट प्रबंधन को कहा है कि वो यात्रियों को उड़ानों के रद्द होने की जानकारी पहले से मुहैया कराए। 

विज्ञापन

गुरुवार को खड़े हुए तीन और विमान

गुरुवार को कंपनी के तीन और विमान खड़े हो गए। जेट एयरवेज के पास एयरबस ए-330 और बोइंग 737-800 जैसे विमानों का बेड़ा है। इस वजह से रोजाना 200 उड़ान रद्द हो रही हैं। जेट की रोजाना 600 उड़ानें होती हैं। जेट प्रबंधन लगातार किसी निवेशक को ढूंढने का प्रयास कर रहा है, लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया ने लिया फैसला

जेट एयरवेज को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब एयर इंडिया ने भी कह दिया है कि वह किसी भी ऐसे यात्री को स्वीकार नहीं करेगा जिसके पास पूर्व एयरलाइन्स की रद्द टिकट होगी।


आमतौर पर होता ये है कि अगर कोई एयरलाइन्स किसी परेशानी के कारण उड़ान रद्द कर देती है तो बाकी एयरलाइन्स रद्द उड़ान वाले यात्रियों को स्थान दे देती हैं। यानि ये लोग उड़ान रद्द होने पर अन्य एयरलाइन्स से यात्रा कर सकते हैं। 


जो एयरलाइन अपनी किसी उड़ान को रद्द कर देती है, उसे दूसरी एयरलाइन को अपने यात्रियों को जगह देने के बदले भुगतान करना होता है।

एक मार्च की तारीख के साथ एयर इंडिया के आदेश में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव से और अगली सूचना तक एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा करने के लिए जेट एयरवेज लिमिटेड और जेट लाइट लिमिटेड के दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भुगतान नहीं होने के कारण जेट एयरवेज के 15 विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। जेट पर करीब 8,200 करोड़ रुपये का ऋण है और वह उड़ानों के लिए धन जुटाने में लगा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed