फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jensen Huang in Taiwan amid US-China tensions, discusses new partnership for chip manufacturing with TSMC

Nvidia: अमेरिका-चीन तनाव के बीच जेन्सेन हुआंग ताइवान में, TSMC के साथ चिप निर्माण के लिए नई साझेदारी पर चर्चा

Fri, 22 Aug 2025 12:49 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 22 Aug 2025 12:49 PM IST
सार

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ताइवान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने टीएसएमसी के अधिकारियों से मुलाकात की। यह बातचीत कंपनी के नए वर्चुअल रियलिटी-संबंधित चिप्स और स्पेक्ट्रस-एक्स फोनिक्स स्विच सहित आगामी उत्पादों पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन
Jensen Huang in Taiwan amid US-China tensions, discusses new partnership for chip manufacturing with TSMC
एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग - फोटो : ANI

विस्तार

एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने इस साल तीसरी बार ताइवान के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां ताइव सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (टीएसएमसी) के अधिकारियों से मुलाकात की। यह दौरा उस समय हुआ जब अमेरिका और चीन के बीच AI चिप्स के लेन-देन को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mumbai: मुंबई के जीएसबी सेवा मंडल को गणेश उत्सव के लिए 474.46 करोड़ रुपये का बीमा कवर मिला, जानिए अपडेट
विज्ञापन


हुआंग ने बताया बातचीत का उद्देश्य
हुआंग ने बताया कि यह मुलाकात एनवीडिया के नवीनतम विकास की समीक्षा के लिए है। उम्मीद है कि यह बातचीत कंपनी के नए वर्चुअल रियलिटी-संबंधित चिप्स और स्पेक्ट्रस-एक्स फोनिक्स स्विच सहित आगामी उत्पादों पर केंद्रित होगी। उन्होंने कहा कि टीएसएमसी मानवता के इतिहास की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुआंग का यह दौरा क्यों है अहम?
एनवीडिया ताइवानी चिप निर्माता के साथ छह नए चिप्स पर सहयोग कर रही है। इनमें एक ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट ( जीपीयू) और एनवीडिया के अगली पीढ़ी के रुबिन-आर्किटेक्चर सुपरकंप्यूटरों के लिए एक सिलिकॉन फोटोनिक्स प्रोसेसर शामिल है। साथ ही एक सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सीपीयू) और स्विच उत्पादन के लिए डिजाइन किए गए एनवीलिंक चिप्स भी शामिल हैं।

टीएसएमसी को कई देशों से मिली सहायता
इस महीने की शुरुआत में, TSMC को कई देशों में प्रमुख सरकारी सहायता मिलती रही। फोकस ताइवान की एक अलग रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी को 2025 की पहली छमाही के दौरान अमेरिका, जर्मनी, जापान और चीन से कुल 2.23 अरब डॉलर की सब्सिडी प्राप्त हुई।


रिपोर्ट में बताया गया है कि TSMC को इस वर्ष की पहली तिमाही में 1.17 अरब डॉलर और दूसरी तिमाही में 1.06 अरब डॉलर की सहायता प्राप्त हुई। 2024 में प्राप्त 2.49 अरब डॉलर को मिलाकर, कंपनी ने पिछले 18 महीनों में चारों सरकारों से 4.7 अरब की सहायता प्राप्त की है।

एरिजोना में टीएसएमसी के तीन उन्नत सेमीकंडक्टर संयंत्रों का हो रहा विस्तार
अमेरिका में, TSMC की एरिजोना स्थित सहायक कंपनी 65 अरब डॉलर मूल्य के तीन उन्नत सेमीकंडक्टर संयंत्रों के साथ तेजी से विस्तार कर रही है। पहले प्लांट में 4-नैनोमीटर तकनीक का उपयोग करके 2024 के अंत में बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू हो जाएगा। दूसरे प्लांट का निर्माण पूरा हो चुका है और जल्द ही 3-नैनोमीटर चिप्स का उपयोग करके उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। तीसरे प्लांट पर भी काम चल रहा है, जहां कंपनी की अत्याधुनिक 2-नैनोमीटर और A16 प्रक्रिया तकनीकें काम करेंगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed