फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jefferies report claimed Government may increase capital expenditure by 10-12 percent in the budget

Budget 2025: बजट में पूंजीगत खर्च 10-12 फीसदी बढ़ा सकती है सरकार, जेफरीज की रिपोर्ट में किया गया यह दावा

Fri, 03 Jan 2025 04:18 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Jan 2025 04:18 AM IST
सार

जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, एक फरवरी, 2025 को पेश होने वाले बजट में पूंजीगत खर्च में 10-12 फीसदी सालाना वृद्धि की इसलिए भी जरूरत है, ताकि कैपेक्स और जीडीपी अनुपात को बनाए रखा जा सके।

विज्ञापन
Jefferies report claimed Government may increase capital expenditure by 10-12 percent in the budget
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान देने और हितधारकों में भरोसा पैदा करने के लिए मोदी सरकार आगामी बजट 2025-26 में पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) 10-12 फीसदी बढ़ा सकती है। जेफरीज ने एक रिपोर्ट में कहा, सरकार के पूंजीगत खर्च में लगातार वृद्धि चुनावी साल के बाद अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत खर्च में दहाई अंकों में वृद्धि को लेकर 2025-26 के बजट पर कड़ी नजर रहेगी क्योंकि, चुनावी नतीजों को ध्यान में रखते हुए भी 2024-25 के बजट  में पूंजीगत खर्च में 16 फीसदी की सालाना वृद्धि को बरकरार रखा गया था। जेफरीज ने अपनी रिपोर्ट में कहा, एक फरवरी, 2025 को पेश होने वाले बजट में पूंजीगत खर्च में 10-12 फीसदी सालाना वृद्धि की इसलिए भी जरूरत है, ताकि कैपेक्स और जीडीपी अनुपात को बनाए रखा जा सके। साथ ही, यह दर्शाया जा सके कि सरकार बुनियादी ढांचे में निवेश पर जोर दे रही है। 
विज्ञापन


रक्षा क्षेत्र में 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की उम्मीद
  • रक्षा के मोर्चे पर जेफरीज ने कहा, सरकार 2023-24 से 2029-30 तक अपने खर्च में सालाना 7-8 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ोतरी कर सकती है। यह पिछले दशक के रुझानों के अनुरूप होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  मौजूदा नीतियों के साथ, घरेलू रक्षा क्षेत्र अगले 5-6 वर्षों में 100-120 अरब डॉलर के अवसर प्रस्तुत करता है। इसका अर्थ है कि उद्योग 13 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से बढ़ेगा।
  •  अगर निर्यात बेहतर होता है, तो वृद्धि 15 फीसदी तक पहुंच सकती है।
सात महीनों में 15 फीसदी घट गया खर्च
चुनावों के कारण वित्त वर्ष 2025 के पहले सात महीनों में सरकारी पूंजीगत खर्च में 15 फीसदी गिरावट आई है। चालू वित्त वर्ष के लिए मामूली 5 फीसदी की वृद्धि पाने के लिए नवंबर, 2024 से मार्च, 2025 तक पूंजीगत खर्च में 32% बढ़ोतरी की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed