फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jeff Bezos Will Step Down As The Ceo Of Amazon On July 5 Andy Jassy will take over the role

अमेजन: जिस दिन हुई थी कंपनी की शुरुआत, उसी दिन CEO का पद छोड़ेंगे बेजोस, एंडी जैसी होंगे नए बॉस

Thu, 27 May 2021 01:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 27 May 2021 01:07 PM IST
सार

जेफ बेजोस पांच जुलाई को अपने पद से इस्तीफा देंगे। सीईओ का पद छोड़ने के बाद वे एग्जेक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे और एंडी जैसी सीईओ का पद संभालेंगे।

विज्ञापन
Jeff Bezos Will Step Down As The Ceo Of Amazon On July 5 Andy Jassy will take over the role
जेफ बेजोस - फोटो : Twitter/Jeff Bezos

विस्तार

दुनिया के सबसे अमीर शख्स के पद पर काबिज जेफ बेजोस ने अपने पद से इस्तीफा देने की तारीख का एलान कर दिया है। जेफ बेजोस 27 सालों से इस पद पर हैं। ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में अपना परचम लहराने वाली अमेजन के सीईओ के तौर पर कार्यरत जेफ बेजोस पांच जुलाई को अपना पद छोड़ देंगे। वर्ष 1994 में पांच जुलाई को ही अमेजन की स्थापना हुई थी। सीईओ का पद छोड़ने के बाद वे एग्जेक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। जेफ बेजोस के बाद सीईओ का पद एंडी जैसी संभालेंगे। फोर्ब्स के अनुसार, मौजूदा समय में बेजोस 189.2 अरब डॉलर की संपत्ति के सीथ दुनिया के सबसे रईस शख्स हैं।

विज्ञापन


रिटायर नहीं हो रहे बेजोस
बेजोस रिटायर नहीं हो रहे हैं, बल्कि कंपनी के दूसरे हिस्से जैसे ब्लू ओरिजिन, द वॉशिंगटन पोस्ट पर काम करेंगे। बेजोस के मुताबिक इनमें काफी संभावनाएं हैं। इस साल फरवरी में अमेजन के कर्मचारियों को लिखी एक चिट्ठी में जेफ बेजोस ने कहा था कि वह महत्वपूर्ण अमेजन पहलों में लगे रहेंगे, लेकिन अब वह अपने परोपकारी पहलों जैसे अपने वन डे फंड और बेजोस अर्थ फंड के अलावा अंतरिक्ष अन्वेषण और पत्रकारिता समेत अन्य व्यावसायिक उपक्रमों पर ध्यान देंगे। कोरोना काल में लोगों ने सबसे ज्यादा ऑनलाइन खरीदारी की है। 
विज्ञापन


एंडी जैसी संभालेंगे सीईओ का पद 
एंडी जैसी फिलहाल अमेजन के 'क्लाउड कम्यूटिंग बिजनेस' को संभाल रहे हैं। बेजोस ने कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में एंडी का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि जितने समय से वे कंपनी में हैं, एंडी भी उतने ही वक्त से कंपनी में हैं। बेजोस ने लिखा कि एंडी पर उन्हें पूरा भरोसा है। वे एक शानदार लीडर हैं। एंडी जैसी का अमेजन का सीईओ बनना भी इस बात को दर्शाता है कि अमेजन की क्लाउड बिजनेस उसके लिए कितना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं एंडी जैसी?
अमेजन की शुरुआत 1994 में हुई थी और एंडी ने 1997 में ज्वाइन किया था। एंडी ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए किया है। दो मई 1997 को एंडी ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की आखिरी परीक्षा दी और उसके दो दिन बाद यानी सोमवार को उन्होंने अमेजन ज्वाइन कर ली थी। बता दें कि साल 2006 में एंडी ने ही 'अमेजन वेब सर्विसेज' की स्थापना की थी और आज अमेजन वेब सर्विसेज का मुकाबला माइक्रोसॉफ्ट के अजयूर और अल्फाबेट के गूगल क्लाउड से है। साल 2016 में एंडी को अमेजन वेब सर्विसेज का सीईओ बनाया गया था।


सोशल मीडिया से दूर रहते हैं एंडी
एंडी जैसी सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। बहुत कम बार ही एंडी को सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हुए देखा जाता है और वह भी सिर्फ ट्विटर। एंडी का अधिकतर वक्त नई-नई चीजों के इनोवेशन में जाता है। अमेजन में एंडी को एक रॉकस्टार के रूप में जाना जाता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो जेफ बेजोस और एंडी जैसी अमेजन के लिए हेड और टेल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed