फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   jeff bezos is again the world richest man forbes billionaire list

World Richest Man: दोबारा दुनिया के सबसे रईस शख्स बने जेफ बेजोस, बर्नार्ड अर्नाट ने छीना था ताज

Tue, 25 May 2021 02:56 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 25 May 2021 02:56 PM IST
सार

जेफ बेजोस दोबारा दुनिया के सबसे बड़े रईस शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक बेजोस की संपत्ति 2.1 अरब डॉलर बढ़कर 188.2 अरब डॉलर हो गई है। 

विज्ञापन
jeff bezos is again the world richest man forbes billionaire list
जेफ बेजोस - फोटो : Twitter/Jeff Bezos

विस्तार

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेफ बेजोस दोबारा दुनिया के सबसे रईस शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, सोमवार को फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाट उन्हें पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर सख्स बन गए थे। लेकिन आज फिर से बेजोस उनसे आगे निकल गए हैं। प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स के मुताबिक बेजोस की संपत्ति 2.1 अरब डॉलर बढ़कर 188.2 अरब डॉलर हो गई है। वहीं बर्नार्ड अर्नाट की संपत्ति में दो अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वे 187.6 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। पिछले हफ्ते दोनों अरबपतियों की नेटवर्थ 186 अरब डॉलर हो गई थी। 

विज्ञापन


अर्नाट के पास अर्नाट के पास
फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाट के पास लुई वुइटन समेत 70 ब्रांड का साम्राज्य है। इनमें सेफोरा भी शामिल है। अर्नाट के पास क्रिश्चियन डायोर के भी फीसदी शेयर हैं। क्रिश्चियन डायोर की एलवीएमएच में करीब 41 फीसदी हिस्सेदारी है। सोमवार को अर्नाट की नेटवर्थ यानी कुल परिसंपत्ति 186.4 अरब डॉलर हो गई थी, जबकि अमेजन के मालिक जेफ बेजोस की संपत्ति 186 अरब डॉलर थी। 
विज्ञापन


सूची में तीसरे स्थान पर एलन मस्क 
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क 152.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। इसी साल मस्क भी बेजोस को पछाड़कर दुनिया से सबसे अमीर शख्स बने थे। लेकिन बाद में बेजोस ने उनसे भी यह तमगा हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं बर्नार्ड अर्नाट? 
फ्रांस के तीसरे सबसे बड़े शहर रोबैक्स में 1949 में जन्मे अर्नाट ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उनके पिता कंसंट्रक्शन कारोबारी थे। उन्होंने 1985 क्रिश्चियन डायोर खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ डॉलर का निवेश किया था। आज उनके पास लुई वुइटन मोएट हेनेसी यानी (LVMH) के रूप में विश्व की अग्रणी व लग्जरी फैशन कंपनी है। वे इसके मालिक हैं। 


2018 में दुनिया के सबसे अमीर रईस शख्स बने थे बेजोस 
वर्ष 1994 में बेजोस ने एक गैराज से अमेजन की शुरुआत की थी। तब वे पुरानी किताबों की ही बिक्री करते थे। इसके बाद जुलाई 1995 में इसकी वेबसाइट भी आ गई। 2018 में वे दुनिया के सबसे अमीर रईस शख्स बने थे। हालांकि माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स सबसे ज्यादा लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे हैं। साल 1999 से 2007 तक यानी आठ सालों तक बिल गेट्स फोर्ब्स की लिस्ट में शीर्ष पर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed