फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Japan technology and India talent strengthen economic ties; said Japan PM Ishiba

India-Japan: जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा से आर्थिक संबंध मजबूत; बोले जापान के पीएम इशिबा

Fri, 29 Aug 2025 03:23 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 29 Aug 2025 03:23 PM IST
सार

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और भारत की उत्कृष्ट प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं। इससे हमारे आर्थिक संबंधों का विस्तार हो रहा है। कई जापानी कंपनियां मेक इन इंडिया पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन
Japan technology and India talent strengthen economic ties; said Japan PM Ishiba
जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा - फोटो : ANI

विस्तार

जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा ने आर्थिक संबंधों को विस्तार दिया है। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने शुक्रवार को भारत-जापान आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जापान ने मेक इन इंडिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RIL AGM: रिलायंस एजीएम में मुकेश अंबानी का एलान, 2026 की पहली छमाही तक जियो IPO; बोले- भारत तरक्की की राह पर
विज्ञापन


भारत और जापान एक-दूसरे के पूरक

इशिबा ने कहा कि जापान की उन्नत तकनीक और भारत की उत्कृष्ट प्रतिभा एक-दूसरे की पूरक हैं। इससे हमारे आर्थिक संबंधों का विस्तार हो रहा है। कई जापानी कंपनियां मेक इन इंडिया पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आज हमारी कंपनियों के बीच नए सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर, भारत में अपने निवेश को आगे बढ़ाने और सहयोग को मजबूत करने के लिए जापान की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह प्रमाण देता है कि हम दोनों देशों को इर्द-गिर्द केंद्रीत अपनी आपूर्ति शृंखला का लगातार निर्माण कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने प्रमुख पहलों का जिक्र किया
उन्होंने कहा कि प्रमुख पहलों में लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देना, प्रधानमंत्री मोदी की आत्मनिर्भर भारत नीति के तहत तकनीक और बाजारों का लाभ उठाना, और सेमीकंडक्टर, जैव ईंधन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग करना शामिल है। एआई, अंतरिक्ष और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भी प्रयास जारी हैं। दोनों सरकारें इन पहलों का समर्थन करती हैं। इनका उद्देश्य अनिश्चित वैश्विक अर्थव्यवस्था में लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं और आर्थिक सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

वाराणसी यात्रा को किया याद
इशिबा ने आगे कहा कि वह सहयोग और लोगों के बीच संबंधों में वृद्धि देखना चाहते हैं। उन्होंने अपनी वाराणसी यात्रा का भी जिक्र किया और प्रौद्योगिकी एवं संस्कृति के मेल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि भविष्य में हमारा द्विपक्षीय सहयोग निरंतर विकसित होता रहे। प्रधानमंत्री मोदी 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29-30 अगस्त तक जापान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed