फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ITR filing get new record till October 31 Know all details

ITR: अब तक दाखिल किए गए रिकॉर्ड 7.85 करोड़ से अधिक आईटीआर; बीते साल की तुलना में 11.7 फीसदी अधिक रही संख्या

Wed, 01 Nov 2023 05:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 01 Nov 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
ITR filing get new record till October 31 Know all details
itr file income tax filing new - फोटो : istock

वित्त वर्ष 2023-24 में अर्जित आय के लिए  31 अक्टूबर तक रिकॉर्ड संख्या में 7.85 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए गए। यह संख्या बीते साल की तुलना में 11.7% अधिक दर्ज की गई है। आयकर विभाग ने बताया कि 31 अक्टूबर, 2023 तक सभी मूल्यांकन वर्षों के लिए वित्त वर्ष 2023-24 में दाखिल किए गए आयकर रिटर्न की कुल संख्या 7.85 करोड़ है। इससे पहले बीते वित्त वर्ष 2022-23 में 7.78 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए थे। जिसके बाद यह आईटीआर दाखिल करने वालों का अब तक का उच्चतम स्तर है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इस बाबत बयान भी जारी किया है।

विज्ञापन

 
सीबीडीटी ने बताया कि निर्धारण वर्ष 2023-24 के लिए 31 अक्टूबर, 2023 तक दाखिल किए गए आईटीआर की कुल संख्या 7.65 करोड़ से अधिक है, जो कि निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए सात नवंबर, 2022 तक दाखिल 6.85 करोड़ आईटीआर की तुलना में 11.7 प्रतिशत अधिक है। इन 7.65 करोड़ आईटीआर में से 7.51 करोड़ से अधिक आईटीआर पहले ही सत्यापित किए जा चुके हैं। इसके अलावा, 7.51 करोड़ सत्यापित आईटीआर में से 7.19 करोड़ पहले ही 31 अक्टूबर, 2023 तक प्रसंस्कृत हो चुके हैं। इस तरह लगभग 96 प्रतिशत सत्यापित आईटीआर प्रसंस्कृत हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed