फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Itanagar: First flight was flagged off from Doni Polo Airport, Jyotiraditya Scindia was present

ईटानगर: डोनी पोलो हवाई अड्डे से पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई गई, ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे मौजूद

Mon, 28 Nov 2022 05:24 PM IST
विवेक दास अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर
अमर उजाला ब्यूरो, ईटानगर Published by: विवेक दास Updated Mon, 28 Nov 2022 05:24 PM IST
सार

Itanagar: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के पास होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से पहली उड़ान को आभासी रूप हरी झंडी दिखाई। इस विमान ने डोनी पोलो हवाई अड्डे से कोलकाता के रास्ते मुंबई के लिए उड़ान भरी। कार्यक्रम में अन्यों के अलावा, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Itanagar: First flight was flagged off from Doni Polo Airport, Jyotiraditya Scindia was present
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के पास होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से पहली उड़ान को सोमवार को हरी झंडी दिखाई गई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के पास होलोंगी में डोनी पोलो हवाई अड्डे से पहली उड़ान को आभासी रूप हरी झंडी दिखाई। 

विज्ञापन


इस विमान ने डोनी पोलो हवाई अड्डे से कोलकाता के रास्ते मुंबई के लिए उड़ान भरी। कार्यक्रम में अन्यों के अलावा, केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश में डोनी पोलो हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था। अरुणाचल प्रदेश में डोनी पोलो हवाई अड्डा राज्य का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है, जो बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं में से एक था। 
विज्ञापन


हवाई अड्डे को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा 4100 वर्ग मीटर के क्षेत्र में 645 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया गया था। व्यस्त समय के दौरान हवाई अड्डा प्रति घंटे 200 यात्रियों को संभालने में सक्षम है। हवाई अड्डा 2,300 मीटर रनवे वाले बोइंग 747 विमानों को भी संभाल सकता है। इसका संचालन सभी मौसम में किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed