फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT dept detects Rs 3000 crore worth cash transactions after raids on Omaxe group official says

ओमेक्स समूह पर शिकंजा: छापे के बाद 3000 करोड़ के नकद लेन-देन का पता चला, सीबीडीटी ने दिया बड़ा बयान

Tue, 22 Mar 2022 06:06 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Mar 2022 06:06 PM IST
सार

केंद्रीस प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि आयकर विभाग की ओर से 14 मार्च को उत्तर भारत में सक्रिय एक प्रमुख रियल एस्टेट समूह के परिसरों पर छापा मारा गया था। इस मामले में दस्तावेजों की जांच के बाद कथित तौर पर ग्राहकों के साथ 3000 करोड़ के नकद लेन-देन का पता चला है, जिसका कोई हिसाब नहीं है। 

विज्ञापन
IT dept detects Rs 3000 crore worth cash transactions after raids on Omaxe group official says
ओमेक्स बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीती 14 मार्च को रियल एस्टेट समूह ओमेक्स पर की गई आयकर विभाग की कार्रवाई में अब कथित तौर पर ग्राहकों के साथ लगभग 3000 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब नकद लेन-देन का खुलासा हुआ है। आयकर अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की है। गौरतलब है कि ओमेक्स दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है।

विज्ञापन


45 परिसरों पर चला था तलाशी अभियान
केंद्रीस प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक बयान जारी कर कहा कि आयकर विभाग की ओर से 14 मार्च को उत्तर भारत में सक्रिय एक प्रमुख रियल एस्टेट समूह के परिसरों पर छापा मारा गया था। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने दिल्ली, एनसीआर, चंडीगढ़, लुधियाना, लखनऊ और इंदौर समेत समूह के 45 परिसरों में तलाशी अभियान चला था। इस कार्रवाई के दौरान 25 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और पांच करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए थे। वहीं 11 लॉकरों को जब्त कर लिया गया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने 10 साल का डाटा खंगाला
अब आयकर विभाग के अधिकारियों ने जो सबूत जुटाए हैं उनके मुताबिक, रियल एस्टेट समूह ओमेक्स ने कथित तौर पर ग्राहकों के साथ 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नकद लेन-देन किया है, जिसका कोई हिसाब किताब नहीं है। बता दें कि तलाशी अभियान के दौरान अधिकारियों ने हार्ड कॉपी दस्तावेजों और डिजिटल डाटा सहित बड़ी संख्या में सबूत इकठ्ठा किए थे। इन जब्त किए गए सबूतों में 10 से अधिक वर्षों तक की विभिन्न ग्राहकों से समूह की ऑन-मनी नकद रसीद डाटा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed