{"_id":"650d659d93b8bb85fc00c514","slug":"it-department-is-conducting-raids-on-lux-industries-over-allegations-of-tax-evasion-of-more-than-rs-200-crores-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश: लक्स इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का आरोप","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
दबिश: लक्स इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का आरोप
Fri, 22 Sep 2023 03:50 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 22 Sep 2023 03:50 PM IST
सार
दबिश: लक्स इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा, 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी का आरोप
विज्ञापन
लक्स इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर आईटी छापे
- फोटो : Social Media
विस्तार
200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी के आरोपों के मामले में आयकर विभाग लक्स इंडस्ट्रीज के ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। कोलकाता सहित कंपनी से जुड़े परिसरों में कई शहरों में तलाशी चल रही है। सूत्रों के अनुसार छापे में शीर्ष अधिकारियों के कार्यालय और आवास शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि लक्स इंडस्ट्री को पहले विश्वनाथ होजरी मिल्स के नाम से जाना जाता था। इसकी स्थापना गिरधारी लालजी टोडी ने साल 1957 में की थी। कंपनी पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के अंतःवस्त्र (अंडरगार्मेंट्स) का निर्माण करती है।
विज्ञापन
पिछले साल शेयर बाजार की नियामक संस्था सेबी ने इनसाइडर ट्रेडिंग में शामिल होने के आरोप में 14 लोगों पर प्रतिबंध लगाया था इन लोगों मेंलक्स इंडस्ट्री के प्रबंध निदेशक अशोक टोडी के बेटे उदित टोडी का नाम भी शामिल था। उदित कंपनी में कार्यकारी निदेशक का पद संभाल रहे थे। सेबी ने उक्त मामले में लक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 2.94 करोड़ रुपये के अवैध लाभ को जब्त करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन