{"_id":"67765729851253f9ab08e69c","slug":"isha-ambani-piramal-reflects-on-legacy-at-jamnagar-refinery-s-25th-anniversary-celebration-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Isha Ambani: 'दादा के सपने को पूरा करने के लिए पिता ने दिखाया अटूट समर्पण', जामनगर में बोलीं ईशा अंबानी पीरामल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Isha Ambani: 'दादा के सपने को पूरा करने के लिए पिता ने दिखाया अटूट समर्पण', जामनगर में बोलीं ईशा अंबानी पीरामल
Thu, 02 Jan 2025 02:37 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:37 PM IST
सार
Isha Ambani Piramal: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी-पीरामल ने जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे होने परकर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने दादा धीरूभाई अंबानी के सपने को पूरा करने के लिए अपने पिता मुकेश अंबानी के समर्पण की चर्चा की। ईशा अंबानी ने और क्या कहा, आइए जानें।
विज्ञापन
ईशा अंबानी पीरामल
- फोटो : ANI
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने अपने पिता धीरूभाई अंबानी के सपने को पूरा करने के लिए अटूट समर्पण दिखा। उनके लिए कर्तव्य से बड़ा कुछ भी नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी-पीरामल ने जामनगर रिफाइनरी के 25 साल पूरे होने परकर्मचारियों और उनके परिवारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस रिफाइनरी की परिकल्पना रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने की थी और जिसे मुकेश अंबानी ने आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते हुए ईशा अंबानी पीरामल ने कहा, "आज जब हम जामनगर के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो मुझे अपने दादाजी की मौजूदगी महसूस हो रही है और मैं उन्हें बहुत याद कर रही हूं। यह उनका सपना था, एक ऐसा सपना जो उनके दिल में बसता था। उन्हें यह देखकर बहुत गर्व होता कि जाम नगर आज क्या बन गया है।"
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान ईशा ने अपने पिता मुकेश अंबानी अटूट समर्पण की भी चर्चा की और कहा, "मैंने अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए उनके (मुकेश अंबानी के) पूर्ण समर्पण को देखा है। मेरे पिता मुकेशभाई अंबानी एक दूरदर्शी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति है। उनके लिए कर्तव्य से बड़ा कुछ नहीं है। उनके लिए अपने पिता के सपनों से बड़ा कुछ नहीं है।
विज्ञापन
ईशा ने मुकेश अंबानी के बारे में कहा, "आप न केवल एक व्यवसायी के रूप में, बल्कि एक बेटे, एक पिता और एक इंसान के रूप में हमारी प्रेरणा हैं। जामनगर और आपने हमें दिखाया है कि जब हम एकता, जुनून और उद्देश्य के साथ बढ़ते हैं तो कुछ भी असंभव नहीं है। जामनगर स्वर्ग है और हम इसे अपना घर कहते हुए बहुत भाग्यशाली महसूस करते हैं।" जामनगर रिफाइनरी का संचालन 1999 में शुरू हुआ था। पिछले कुछ वर्षों में, यह भारत की औद्योगिक शक्ति और नवाचार का प्रतीक बन गया है, जिसने देश की ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक आकाश अंबानी ने जामनगर में 24 महीनों में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता जताई। ईशा और अनंत अंबानी ने बताया कि साथ मिलकर वे आरआईएल के विकास के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।