फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRCTC Special Offers For Armed Forces for flight booking get discount

IRCTC: फ्लाइट बुकिंग पर आईआरसीटीसी एयर का स्पेशल ऑफर, इनको मिलेगी विशेष छूट

Thu, 16 Sep 2021 03:13 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 16 Sep 2021 03:13 PM IST
सार

अगर आप भी उड़ान भरने की योजना बना रहे है, तो यह खबर आपके लिए लाभदायक है। IRCTC Air के साथ अपना टिकट बुक करने पर यात्रियों को विशेष छूट मिलेगी। यह ऑफर रिटायर्ड आर्मी नेवी और एयरफोर्स के कर्मियों के लिए है।

विज्ञापन
IRCTC Special Offers For Armed Forces for flight booking get discount
IRCTC Special Offers For Armed Forces - फोटो : सोशल मीडिया: IRCTC

विस्तार

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) स्पेशल ऑफर्स रिटायर्ड आर्मी नेवी और एयरफोर्स के कर्मियों को फ्लाइट बुकिंग पर खास ऑफर्स दे रहा है। आईआरसीटीसी ने हाल ही में कहा कि भारतीय सशस्त्र बल के कर्मियों और उनके आश्रितों के लिए विशेष रक्षा किराया होगा। 

विज्ञापन


आईआरसीटीसी की ओर से हाल ही में किए गए एक Koo में कहा गया कि, "भारतीय सशस्त्र बल (सेवानिवृत्त और सेवारत) और उनके आश्रित आईआरसीटीसी एयर पर विशेष रक्षा किराए के लिए पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए, कोई भी आईआरसीटीसी एयर की आधिकारिक वेबसाइट (air.irctc.co.in) पर लॉग इन कर सकता है। या आप IRCTC एयर एप भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आईआरसीटीसी एयर द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न लाभ इस प्रकार हैं-

  • एक ग्राहक सबसे कम सुविधा शुल्क यानी 59 रुपये पर टिकट बुक कर सकेंगे 
  • यात्रियों को 50 लाख रुपये का मुफ्त यात्रा बीमा मिलेगा
  • एलटीसी टिकट बुकिंग के लिए सरकार अधिकृत एजेंसी है
  • आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड प्रीमियर के साथ बुकिंग पर पांच फीसदी वैल्यू बैक की सुविधा मिलेगी


बहुत आसान है आईआरसीटीसी के माध्यम से फ्लाइट टिकट बुक करना
मालूम हो कि आईआरसीटीसी के माध्यम से फ्लाइट टिकट बुक करने का प्रोसेस बहुत आसान है। अगर आप भी इसके जरिए टिकट बिक करना चाहते हैं, तो आपको सभी उपलब्ध उड़ानों की सूची प्राप्त करने के लिए आगमन और प्रस्थान गंतव्य, यात्रियों की संख्या, यात्रा वर्ग और प्रस्थान तिथि में प्रवेश करना होता है। उसके बाद, पसंदीदा उड़ान को आरक्षित करने के लिए क्लिक करना होता है।


आईएटीए प्रमाणित वेबसाइट है आईआरसीटीसी एयर
मालूम हो कि आईआरसीटीसी एयर एक आईएटीए प्रमाणित वेबसाइट है जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रा के लिए सस्ती उड़ान टिकट प्रदान करती है। यह वेबसाइट एक एल्गोरिदम का उपयोग करती है जो विभिन्न एयरलाइन वाहकों से उड़ान की कीमतों को संकलित करती है जिसे यात्री आसानी से चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed