{"_id":"6202551f3ee83604903b8258","slug":"irctc-q3-net-profit-soars-168-percent-firm-declares-interim-dividend-of-rs-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC Q3 Results: आईआरसीटीसी का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 168 फीसदी बढ़ा, राजस्व में दोगुने से ज्यादा उछाल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IRCTC Q3 Results: आईआरसीटीसी का तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 168 फीसदी बढ़ा, राजस्व में दोगुने से ज्यादा उछाल
Tue, 08 Feb 2022 05:06 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Feb 2022 05:06 PM IST
सार
IRCTC Q3 Net Profit Soars 168 Percent: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने मंगलवार को अपने तिमाही परिणामों की घोषणा की। 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए इसका शुद्ध लाभ में 168 फीसदी की उछाल के साथ 209 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। इसके साथ ही कंपनी का राजस्व 141 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के तिमाही परिणाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने मंगलवार को अपने तिमाही परिणामों की घोषणा की। शेयर बाजार को दी गई सूचना में बताया गया कि आईआरसीटीसी ने 31 दिसंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में 168 फीसदी की उछाल के साथ 209 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। इसने एक साल पहले की अवधि में 78 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।
विज्ञापन
दो प्रतिशत अंतरिम लाभांश की घोषणा
आईआरसीटीसी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, तिमाही परिणामों में राजस्व 141 फीसदी बढ़कर 540 करोड़ रुपये हो गया, जबकि यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 224 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही कंपनी ने 2 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की और अंतरिम लाभांश के भुगतान के उद्देश्य से 18 फरवरी को रिकॉर्ड तिथि के रूप में निर्धारित किया। गौरतलब है कि मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर कंपनी का शेयर 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 838.75 रुपये पर बंद हुए।
विज्ञापन