फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IRCTC Man struggled 5 years for 35 rupees with Railway bord after victory got benefit of three lakh people

IRCTC: शख्स ने महज 35 रुपये के लिए किया पांच साल तक संघर्ष, जीत के बाद कराया तीन लाख लोगों का फायदा

Tue, 31 May 2022 01:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 31 May 2022 01:50 PM IST
सार

कोटा के रहने वाले सुजीत स्वामी ने अप्रैल 2017 में स्वर्ण मंदिर मेल में कोटा से नई दिल्ली के लिए 765 रुपये का टिकट बुक किया था। लेकिन इसे कैंसिल कराने के बाद रेलवे की ओर से उसे 665 रुपये वापस मिले। सुजीत के अनुसार, रेलवे को सर्विस टैक्स के रूप में 65 रुपये काटने थे, लेकिन उसने 100 रुपये काट लिए। यानी 35 रुपये ज्यादा। 

विज्ञापन
IRCTC Man struggled 5 years for 35 rupees with Railway bord after victory got benefit of three lakh people
भारतीय रेलवे - फोटो : iStock

विस्तार

एक शख्स ने महज 35 रुपये के रिफंड के लिए भारतीय रेलवे के साथ पांच साल लंबी जंग लड़ी और आखिरकार उसे जीत हासिल हुई। उसके इस संघर्ष ने केवल उसे ही नहीं बल्कि करीब तीन लाख लोगों को फायदा पहुंचा है। इन पांच सालों में शख्स ने 50 से ज्यादा आरटीआई लगाई थीं। 

विज्ञापन


दरअसल, कोटा के रहने वाले इंजीनियर और आरटीआई कार्यकर्ता सुजीत स्वामी ने 35 रुपये का रिफंड पाने के लिए करीब 50 आरटीआई लगाई और सरकारी कार्यालयों में इन पांच सालों में कई पत्र लिखे। मामले पर गौर करें तो स्वामी ने अप्रैल 2017 में स्वर्ण मंदिर मेल में कोटा से नई दिल्ली के लिए 765 रुपये का टिकट बुक किया था। यह टिकट उस साल दो जुलाई की यात्रा के लिए था। लेकिन वेटिंग की वजह से उसे टिकट कैसिंल कराना पड़ा। कैंसिलेशन के बाद उसे 665 रुपये वापस मिले। सुजीत के अनुसार, रेलवे को सर्विस टैक्स के रूप में 65 रुपये काटने थे, लेकिन उसने 100 रुपये काट लिए। यानी 35 रुपये ज्यादा। 
विज्ञापन


इसके बाद उसकी इन 35 रुपये के लिए रेलवे के साथ जंग शुरू हुई और पूरे पांच साल तक जारी रही। अपने 35 रुपये वापस लेने के लिए स्वामी ने आरटीआई के जरिए रेलवे से जानकारी मांगी। लगातार आरटीआई लगाने के बार उसे जो जबाव मिला, उसके मुताबिक रेलवे ने 2.98 लाख टिकट बुक कराने वाले लोगों से कैंसिलेशन के दौरान प्रति यात्री 35 रुपये सेवाकर के रूप लिए। इस जानकारी के सामने आने के  बाद शख्स ने अपने संघर्ष को और आगे बढ़ाया और रिफंड को लेकर रेल मंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिख डाले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुजीत ने अपने पत्र में इन लाखों लोगों से बसूले गए कर को रिफंड करने की मांग की। मामले को बढ़ता देख 2019 में रेलवे ने उसे 35 की जगह 33 रुपये रिफंड कर दिए। लेकिन सुजीत ने अपनी तरह रेलवे की मनमानी के शिकार अन्य लोगों को रिफंड दिलाने की ठान ली और अपने दो रुपये के बकाया रिफंड के साथ अन्य 2.98 लाख लोगों को रिफंड दिलाने के प्रयास में जुट गए। इस बीच सुजीत ने करीब 50 से ज्यादा आरटीआई डालीं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब सुजीत स्वामी का संघर्ष रंग लाया है और पांच साल बाद रेलवे बोर्ड ने उसके दो रुपये के साथ 2.98 लाख ग्राहकों को 35 रुपये प्रति यात्री के हिसाब से 2.43 करोड़ रुपये लौटाने की मंजूरी दे दी है। स्वामी ने अपने लंबे संघर्ष में जीत के साथ लाखों लोगों का भी फायदा कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed