फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Iran-Israel conflict creates a stir in the oil market; Brent crude prices surpass $112, fueling a supply crisi

Crude Oil: ईरान-इस्राइल टकराव से तेल बाजार में भूचाल; ब्रेंट क्रूड का भाव 114 डॉलर तक पहुंचा, सप्लाई पर संकट

Thu, 19 Mar 2026 11:13 AM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Thu, 19 Mar 2026 11:13 AM IST
सार

पश्चिम एशिया में हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 114 डॉलर के पार पहुंच गया, जिससे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

विज्ञापन
Iran-Israel conflict creates a stir in the oil market; Brent crude prices surpass $112, fueling a supply crisi
कच्चे तेल की कीमतों पर असर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में संभावित बाधाओं को लेकर बढ़ती चिंता के बीच यह तेजी देखी गई।

विज्ञापन

इस्राइल ने ईरान के तेल ठिकानों पर निशाना साधा

दरअसल, क्षेत्र में ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाकर किए गए हमलों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। बुधवार रात (स्थानीय समय) इस्राइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमला किया। इसके जवाब में ईरान ने कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी को निशाना बनाया, जो दुनिया के सबसे बड़े एलएनजी (लिक्विफाइड नेचुरल गैस) उत्पादन केंद्रों में शामिल है।

विज्ञापन

कतर के रक्षा मंत्रालय ने क्या बताया?

कतर के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर ईरान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। बताया गया कि पिछले 12 घंटों में इस महत्वपूर्ण ऊर्जा केंद्र पर यह दूसरा हमला है, जिससे वैश्विक ऊर्जा परिसंपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कतरएनर्जी ने एक आधिकारिक बयान में हमले की पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी पर मिसाइल हमले हुए हैं, जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तैनात किया गया। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई है और व्यापक नुकसान हुआ है। हालांकि, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

वैश्विक बाजारों में बढ़ी चिंता

इस घटनाक्रम ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि पश्चिम एशिया दुनिया की तेल और गैस आपूर्ति का अहम केंद्र है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस तरह के हमले जारी रहते हैं, तो वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है और कच्चे तेल की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। अल जजीरा की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्राइली लड़ाकू विमानों ने ईरान के बुशेहर स्थित एक गैस सुविधा को भी निशाना बनाया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed