फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPO: Opportunity to invest in IPO again, highest issue in the year this month

IPO: आईपीओ में फिर निवेश का मौका, साल में सबसे ज्यादा इश्यू इसी माह

Tue, 15 Nov 2022 05:46 AM IST
देव कश्यप अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 15 Nov 2022 05:46 AM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, कीस्टोन रियल्टी का आईपीओ सोमवार से खुला है जो बुधवार को बंद होगा। कंपनी 16 एंकर निवेशकों से 190 करोड़ जुटाई है। इसमें अबूधाबी इन्वेस्टमेंट और मॉर्गन स्टेनली जैसे निवेशक हैं।

विज्ञापन
IPO: Opportunity to invest in IPO again, highest issue in the year this month
आईपीओ (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock

विस्तार

पिछले दो हफ्तों की तरह इस हफ्ते भी आईपीओ में निवेश का मौका मिलेगा। एक कंपनी अपना भाव तय करेगी। जबकि एक का इश्यू बंद होगा और एक का खुलेगा। दो कंपनियों के शेयर सूचीबद्ध भी होंगे। इस साल में नवंबर में सबसे ज्यादा आईपीओ आने की संभावना है। अब तक कुल आठ आईपीओ आए हैं जबकि मई में भी कुल इतने ही आईपीओ आए थे। लेकिन मई में एलआईसी के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ की वजह से उस महीने में कुल 30,000 हजार करोड़ जुटाए गए थे जबकि इस महीने अभी तक 9,843 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, कीस्टोन रियल्टी का आईपीओ सोमवार से खुला है जो बुधवार को बंद होगा। कंपनी 16 एंकर निवेशकों से 190 करोड़ जुटाई है। इसमें अबूधाबी इन्वेस्टमेंट और मॉर्गन स्टेनली जैसे निवेशक हैं। 635 करोड़ रुपये जुटाने के लिए इसने 514 से 541 रुपये का भाव तय किया है। दिसंबर, 2021 के बाद किसी रियल एस्टेट कंपनी का यह पहला इश्यू है।
विज्ञापन


इसी तरह से आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी का निर्गम 15 नवंबर को बंद होगा। कंपनी 61-65 रुपये के भाव पर 740 करोड़ रुपये जुटा रही है। इसकी योजना कर्जमुक्त होने की है। इस पर 900 करोड़ का कर्ज है। यह एनसीडी के जरिये भी 370 करोड़ रुपये भुनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो के शेयर होंगे सूचीबद्ध
यूनिपार्ट्स अगले हफ्ते शेयर बाजार में उतर सकती है। यह इसी हफ्ते शेयर का भाव तय करेगी। फ्यूजन माइक्रो के शेयर 15 नवंबर को और मेदांता अस्पताल वाली ग्लोबल हेल्थ का शेयर 16 नवंबर को सूचीबद्ध होगा। 

  • विश्लेषकों का मानना है कि इस समय शेयर बाजार नई ऊंचाई छू रहा है, ऐसे में निवेशकों के लिए नए शेयर में निवेश करना बेहतर होगा। अब तक जो आईपीओ आए हैं, उनको बेहतर रिस्पांस मिला है।


ऐसी रही आईपीओ की चाल
महीना    संख्या    रकम
जनवरी    2    4280
फरवरी    2    1,516
मार्च       3    390
अप्रैल     2    2,980
मई       8    30,139
अगस्त     2    1,400
सितंबर    2    1,562
अक्तूबर    3    1,309
नवंबर     8    9,843
(रकम: करोड़ रुपये में, जून और जुलाई में एक भी निर्गम नहीं आए)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed