{"_id":"61efe395254e9a682d53f4e1","slug":"ipo-bound-oyo-oravel-stays-limited-gets-listing-approval-from-bse-nse-company-is-preparing-to-raise-8430-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Upcoming IPO: ओयो को बीएसई-एनएसई से लिस्टिंग की मंजूरी, 8430 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Upcoming IPO: ओयो को बीएसई-एनएसई से लिस्टिंग की मंजूरी, 8430 करोड़ का आईपीओ लाने की तैयारी
Tue, 25 Jan 2022 05:22 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 25 Jan 2022 05:22 PM IST
सार
OYO Is Preparing To Raise 8430 Crores From IPO: हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो की पैरेंट कंपनी ऑरवेल स्टेज लिमिटेड को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) लाने के लिए शेयर बाजार एक्सचेंजों एनएसई और बीएसई की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। गौरतलब है कि ओयो ने 8,430 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज जमा कराए थे।
विज्ञापन
oyo
विस्तार
हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो की पैरेंट कंपनी ऑरवेल स्टेज लिमिटेड को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) लाने के लिए शेयर बाजार एक्सचेंजों एनएसई और बीएसई की ओर से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। गौरतलब है कि ओयो ने 8,430 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास प्रारंभिक दस्तावेज जमा कराए थे।
विज्ञापन
7000 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी होंगी
रिपोर्ट के मुताबिक, ओयो के आईपीओ के तहत 7,000 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1,430 करोड़ रुपये का निवेशकों और प्रमोटरों की तरफ से ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) लाया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि ओयो को हाल ही में एनएसई और बीएसई से लिस्टिंग के लिए मंजूरी हासिल हुई है। एक्सचेंज आम तौर पर ऐसी मंजूरी तभी देते हैं, जब आईपीओ को लेकर बातचीत अपने आखिरी चरण में होती है। यह बताता है कि लिस्टिंग के लिए कंपनी की नियामकीय प्रक्रिया अब पूरा होने की ओर है।
विज्ञापन
सितंबर 2021 में जमा कराए थे दस्तावेज
गौरतलब है कि ओयो ने पिछले साल सितंबर में बाजार नियामक के पास आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर जमा कराए थे। इसके बाद से वह इश्यू को लेकर सेबी की तरफ से पूछे गए तमाम सवालों का जवाब और स्पष्टीकरण देने में लगी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सेबी का ऑब्जर्वेशन अंतिम स्टेज में पहुंच चुका है और अगले 10 दिनों में इसके पूरा हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रक्रिया के तहत, OYO फिर से नया ड्राफ्ट पेपर जमा करेगी, जो सेबी के फाइनल ऑब्जर्वेशन के मुताबिक होगा। प्रक्रिया के तहत, ओयो फिर से नया ड्राफ्ट पेपर जमा करेगी, जो सेबी के फाइनल ऑब्जर्वेशन के मुताबिक होगा। फिर इस ड्राफ्ट पेपर के आधार पर सेबी उसे मंजूरी देगा, जिसके बाद ओयो औपचारिक तौर पर आईपीओ लॉन्च करने की तारीख का एलान करेगी।
विज्ञापन