फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IOC withdraws proposed Rs 22,000 cr rights issue amid lack of government participation

IOCL: आईओसी ने 22,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित राइट्स इश्यू को वापस लिया, बताया यह कारण

Mon, 30 Sep 2024 05:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 30 Sep 2024 05:57 PM IST
सार

IOCL: सरकार की गैर-भागीदारी को देखते हुए, आईओसीएल की बोर्ड ने बैठक के दौरान राइट्स इश्यू को वापस लेने का फैसला किया है। कंपनी सचिव कमल कुमार ग्वालानी ने एक विनियामक फाइलिंग में फैसले की की पुष्टि की है।

विज्ञापन
IOC withdraws proposed Rs 22,000 cr rights issue amid lack of government participation
आईओसीएल - फोटो : pexel

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने 22,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों के अपने पहले प्रस्तावित राइट्स इश्यू को वापस लेने का फैसला किया है। एक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह निर्णय सोमवार (30 सितंबर) को कंपनी की बोर्ड बैठक के दौरान किया गया। माना जा रहा है कि यह फैसला सरकार की ओर से 2024-25 के केंद्रीय बजट में तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) को पूंजीगत समर्थन देने के लिए धन आवंटित नहीं करने के कारण लिया गया है।

विज्ञापन


यह कदम 7 जुलाई, 2023 को कंपनी की ओर से की गई पिछली घोषणा से उलट है। उस समय, बोर्ड ने आवश्यक वैधानिक अनुमोदन के बाद राइट्स इश्यू के माध्यम से पूंजी जुटाने की योजना को मंजूरी दी थी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएंडएनजी) की ओर से मंजूरी नहीं मिलने के कारण केंद्रीय बजट में ओएमसी को पूंजी समर्थन के लिए 30,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित आवंटन को स्थान नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन


सरकार की गैर-भागीदारी को देखते हुए, आईओसीएल की बोर्ड ने बैठक के दौरान राइट्स इश्यू को वापस लेने का फैसला किया। कंपनी सचिव कमल कुमार ग्वालानी ने एक विनियामक फाइलिंग फैसले की की पुष्टि करते हुए कहा, "भारत सरकार (प्रमोटरों) की ओर से राइट्स इश्यू में गैर-भागीदारी को देखते हुए, बोर्ड ने इक्विटी शेयरों के प्रस्तावित इश्यू को वापस लेने का फैसला किया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


IOCL ने शुरू में अपने पूंजीगत व्यय और विस्तार परियोजनाओं का समर्थन करने के लिए धन जुटाने की योजना बनाई थी। हालांकि, सरकार के फैसले ने इन योजनाओं को प्रभावित किया है, और कंपनी अब अपनी पूंजी जुटाने की रणनीति का पुनर्मूल्यांकन कर रही है।

आईओसीएल ने अन्य व्यावसायिक कदमों के तहत, भारत में बैटरी-स्वैपिंग सेवाओं के लिए सन मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उद्यम का गठन कर रही है। कंपनी की इस महत्वाकांक्षी निवेश योजना में अन्य अंतरराष्ट्रीय निवेशों के साथ-साथ वित्त वर्ष 2026-27 तक इस उद्यम में 1,800 करोड़ रुपये का निवेश करना शामिल है।


तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल पर 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 12 रुपये प्रति लीटर मुनाफा कमा रही हैं: आईसीआरए
कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ, तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) पेट्रोल और डीजल बेचकर भारी मुनाफा कमा रही हैं। आईसीआरए की एक हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोल और भारत पेट्रोल जैसी ओएमसी पेट्रोल पर 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 12 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा कमा रही हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed