Q4 Results: इंडियन ऑयल के तिमाही नतीजे जारी; मुनाफा 52% घटा, सात रुपये प्रतिशत शेयर के लाभांश का एलान
IOC Q4 Results: चौथी तिमाही में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की परिचालन आय 3% घटकर 2.19 लाख करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2.26 लाख करोड़ रुपये थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) का एकल शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में 52 प्रतिशत घटकर 4,838 करोड़ रुपये रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 10,059 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
चौथी तिमाही में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की परिचालन आय 3% घटकर 2.19 लाख करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2.26 लाख करोड़ रुपये थी।
नतीजों के बाद बोर्ड ने 2023-24 के लिए 7 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की है, जो 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का 70% है। एजीएम में घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर अंतिम लाभांश का भुगतान किया जाएगा। अंतिम लाभांश के भुगतान की रिकॉर्ड तारीख का एलान तय समय के भीतर कर दिया जाएगा।
अदाणी टोटल गैस का राजस्व 5.1% बढ़ा
अदाणी टोटल गैस ने भी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 5.1% बढ़कर 1197 करोड़ रुपये से 1258 करोड़ रुपये हो गया है। अदाणी टोटल गैस ने भी चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। आंकड़ों के अनुसार चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 5.1% बढ़कर 1197 करोड़ रुपये से 1258 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 71% बढ़कर 168 करोड़ रुपये हो गया है।