फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   investors should file complaints only through SCORES says SEBI

निवेशकों के लिए बदला नियम, अब सिर्फ स्कोर्स के जरिए दर्ज करनी होगी शिकायत: SEBI

Wed, 12 Aug 2020 11:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 12 Aug 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
investors should file complaints only through SCORES says SEBI
सेबी - फोटो : PTI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों से कहा है कि वे अपनी शिकायतें सिर्फ वेब आधारित केंद्रीकृत शिकायत निपटान प्रणाली, सेबी शिकायत समाधान प्रणाली (स्कोर्स) के जरिए दर्ज कराएं। सेबी ने मंगलवार को जारी सार्वजनिक नोटिस में कहा कि सक्षम प्राधिकरण ने फैसला किया है कि अब सूचीबद्ध कंपनियों, पंजीकृत मध्यवर्ती इकाइयों तथा मान्यता बाजार संरचना संस्थानों के खिलाफ सेबी की वेबसाइट या सेबी अधिकारियों की आधिकारिक आईडी पर भेजी गई शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


सेबी ने निवेशकों से कहा कि अब वे अपनी शिकायतें सीधे स्कोर्स के जरिए भेजें। इससे पहले मार्च, 2018 में सेबी की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया था कि जो भी निवेशक शिकायत दर्ज करना चाहते हैं उन्हें अपना पंजीकरण स्कोर्स पर कराना होगा। 
विज्ञापन


निवेशकों को देनी होगी जरूरी जानकारी
शिकायत के लिए पंजीकरण कराने को निवेशक को आवश्यक जानकारी मसलन नाम, पैन, पता और ई-मेल आईडी उपलब्ध करानी होगी। सेबी ने कहा कि स्कोर्स को अब नौ साल हो गए हैं। मोबाइल एप शुरू होने के बाद निवेशकों के लिए अपनी शिकायत दर्ज कराना आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधि सलाहकारों के लिए दिशानिर्देश
इससे पहले सेबी ने प्रतिनिधि सलाहकारों (प्रॉक्सी एडवाइजर) के लिए भी प्रक्रियात्मक दिशानिर्देश जारी किए। इसके तहत उन्हें मतदान की सिफारिश करने के संदर्भ में नीतियां बनानी होगी और उसमें किसी प्रकार की नई व्यवस्था के बारे में अपने ग्राहकों को जानकारी देनी होगी।


एक सितंबर से अमल में आएंगे नए दिशानिर्देश 
सेबी ने एक परिपत्र में कहा कि नए दिशानिर्देश एक सितंबर से अमल में आएंगे। सेबी ने कहा, 'प्रतिनिधि सलाहकार मतदान की सिफारिश के बारे में नीतियां बनाएंगे और उसमें कुछ भी नया जोड़ा जाता है, तो उसके बारे में अपने ग्राहकों को जानकारी देंगे। प्रतिनिधि सलाहाकर यह सुनिश्चित करेंगे नीतियों में साल में कम-से-कम एक बार समीक्षा हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed