Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment returns: Midcap and flexicap funds are now becoming investors' preferred choice

निवेश-रिटर्न: अब मिडकैप और फ्लेक्सीकैप फंड बन रहे निवेशकों के पसंदीदा विकल्प, अक्तूबर में आया सर्वाधिक निवेश

Sat, 22 Nov 2025 05:05 AM IST
लव गौर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: लव गौर Updated Sat, 22 Nov 2025 05:05 AM IST
सार

लार्जकैप और स्मॉलकैप म्यूचुअल फंडों का दबदबा खत्म हो गया है। अक्तूबर में फ्लेक्सीकैप फंडों में सर्वाधिक निवेश आया है। इसी के साथ अब मिडकैप और फ्लेक्सीकैप फंड निवेशकों के पसंदीदा विकल्प बन रहे हैं। फ्लेक्सीकैप फंड में अक्तूबर में 8929 करोड़ रुपये का निवेश आया। वहीं 3807 करोड़ के साथ मिडकैप फंड दूसरे स्थान पर है। जबकि लार्जकैप और मिडकैप फंडों में निवेश घटा है।

विज्ञापन
Investment returns: Midcap and flexicap funds are now becoming investors' preferred choice
म्यूचुअल फंड - फोटो : एएनआई

विस्तार

म्यूचुअल फंड निवेशक अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाने की मुहिम में जुटे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, निवेशक पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए फ्लेक्सीकैप और मिडकैप फंडों का विकल्प चुन रहे हैं, जिस पर अब तक लार्जकैप और स्मॉलकैप म्यूचुअल फंडों का दबदबा था।
विज्ञापन


एम्फी के अनुसार, फ्लेक्सीकैप म्यूचुअल फंड सबसे ऊपर रहे, जहां निवेश इस साल सितंबर के 7,029 करोड़ से बढ़कर अक्तूबर में 8,929 करोड़ रुपये पहुंच गया। मिडकैप म्यूचुअल फंड में निवेश 3,807 करोड़ रुपये रहा, जो सभी इक्विटी फंडों में दूसरे स्थान पर है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश में लगभग 19 फीसदी की गिरावट आई है। इसमें सबसे अधिक नुकसान लार्जकैप और स्मॉलकैप फंडों को हुआ है, क्योंकि निवेशक फ्लेक्सीकैप और मिडकैप म्यूचुअल फंडों में निवेश करना पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि, फ्लेक्सीकैप म्यूचुअल फंडों का दबदबा बना हुआ है, लेकिन मिडकैप म्यूचुअल फंड श्रेणी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। चूंकि, मिडकैप भी फ्लेक्सीकैप पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं, इसलिए बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यह श्रेणी अपने प्रदर्शन के लिए सबसे आगे है। मिडकैप फंड लंबी अवधि के निवेश के लिए आदर्श होते हैं। ये पूंजी वृद्धि को प्राथमिकता देते हैं। इसमंे निवेश मूल्य में समय के साथ लगातार वृद्धि होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: New Gratuity Rule: अब सिर्फ एक साल की नौकरी पर ग्रेच्युटी, गिग-संविदा कर्मियों को क्या लाभ? जानें सब

तीन वर्षों में मिला 26 फीसदी से अधिक रिटर्न
  • ऐसे समय में जब अधिकतर इक्विटी फंड पिछड़ रहे हैं, तो पिछले तीन वर्षों में निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिडकैप फंड ने 25.13 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इसी अवधि में, यूटीआई मिडकैप फंड और डीएसपी मिडकैप फंड ने क्रमशः 21.22 और 18.44 फीसदी रिटर्न दिया है।
  • दिलचस्प बात यह है कि पिछले तीन वर्षों में विभिन्न म्यूचुअल फंडों के 35 मिडकैप में से केवल पांच मिडकैप फंडों ने 20 फीसदी से कम रिटर्न दिया है। सबसे कम रिटर्न 15 फीसदी से ऊपर रहा है, जो मिडकैप फंड श्रेणी के ठोस प्रदर्शन को दर्शाता है।
  • निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिडकैप फंड को 30 साल से भी पहले लॉन्च किया गया था। यह फंड उन कंपनियों में निवेश करता है, जो औसत से ज्यादा वृद्धि करती हैं और समय के साथ अच्छा रिटर्न देने की क्षमता रखती हैं।
  • इस फंड की सफलता का कारण एक स्पष्ट निवेश प्रक्रिया, कठोर जोखिम प्रबंधन और गहन शोध है। इसकी तुलना में फ्रैंकलिन मिडकैप फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक सिर्फ 19.2 फीसदी का रिटर्न दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed