फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment opportunities still in the stock market, better to invest in fixed income instruments

Stock Market: शेयर बाजार में अब भी निवेश के अवसर, फिक्स्ड आय वाले साधनों में पैसे लगाना बेहतर

Mon, 06 Mar 2023 06:55 AM IST
देव कश्यप अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 06 Mar 2023 06:55 AM IST
सार

शेयर बाजार एक ऐसा निवेश का साधन है, जहां आप लंबे समय के लिए दांव लगा सकते हैं। आंकड़े बताते हैं कि लंबे समय में शेयर बाजार ने कभी घाटा नहीं दिया है, पर इसके लिए आपको धैर्य रखने की जरूरत होगी। आगे बाजार की दिशा किस तरह की रहेगी, यह बताती अजीत सिंह की यह रिपोर्ट...

विज्ञापन
Investment opportunities still in the stock market, better to invest in fixed income instruments
शेयर बाजार (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शेयर बाजार में पिछले कुछ समय से भारी उतार-चढ़ाव का दौर है। सेंसेक्स कभी 500 अंक गिर जाता है तो कभी 900 अंक तक बढ़ जाता है। बाजार की यह चाल उन निवेशकों को ज्यादा परेशान करती है, जो नए हैं या बस अनुमान और रिपोर्ट के आधार पर निवेश करते हैं। ऐसे निवेशकों को तो रुढ़िवादी निवेश के साधनों को अपनाना चाहिए। पर, अगर आप लंबे समय के लिए निवेश में बने रहना चाहते हैं तो अन्य साधनों की तुलना में यहां बेहतर फायदा मिल सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, शेयर बाजार का रिटर्न कभी भी सीधी रेखा में नहीं होता है। ऐसे में उतार-चढ़ाव से अगर आप घबरा रहे हैं तो फिर आपके लिए किसी फिक्स्ड आय वाले साधनों में निवेश करने पर विचार करना चाहिए। बाजार हमेशा एक घूमाव वाले रास्ते पर ही चलता है। लेकिन, लंबे समय में इसका जो परिणाम होता है, वह आपको फायदे के रूप में ही मिलता है। यहां तक कि 2008, 2013 और 2020 में बाजार की भारी भरकम गिरावट को देखें तो उसके बाद निवेशकों को जितना लाभ मिला है, वह सामान्य दिनों में नहीं मिला है। पिछले तीन महीने से बाजार की ऐसी ही कुछ दिशा और दशा रही है।
विज्ञापन


एफआईआई की वापसी
जनवरी में 28,852 करोड़ रुपये और फरवरी में 5,294 करोड़ रुपये शेयर बाजार से निकालने के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मार्च के पहले ही तीन दिनों में अच्छी खासी खरीदारी की है। आंकड़े बताते हैं कि मार्च में 8,939 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। यानी रुझान यह है कि लगातार निकासी कर रहे एफआईआई अब वापसी कर रहे हैं तो निश्चित तौर पर बाजार पर इसका सकारात्मक असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में दिख रहा है स्थिरता का रुझान
बाजार में भले ही उतार-चढ़ाव है, पर अब स्थिरता दिख रही है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से जो बवाल मचा था, वह अब शांत होता नजर आ रहा है। पिछले सप्ताह के चार कारोबारी दिन में अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में 57 फीसदी तक की बढ़त आ चुकी है। कंपनियों का बाजार पूंजीकरण भी 1.74 लाख करोड़ रुपये बढ़ चुका है।

  • इससे पता चल रहा है कि यह तूफान थमता नजर आ रहा है। साथ ही, अदाणी समूह ने 21 करोड़ शेयर बेचकर 15,446 करोड़ जुटाकर बैलेंसशीट को मजबूत करने की कोशिश की है।


फेडरल रिजर्व पर भी नजर
वैसे आने वाले समय में अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर सभी की निगाहें हैं। अमेरिका का केंद्रीय बैंक ब्याज दरों को फिर से बढ़ाने के पक्ष में है। साथ ही, आरबीआई भी अप्रैल में एक बार फिर ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। ऐसे में शेयर बाजार पर कुछ नकारात्मक असर दिख सकता है। हालांकि, आप निवेश करना चाहते हैं तो ऐसी घटनाओं को अलग कर लंबे समय के लिए पैसे लगा सकते हैं। अमेरिका में 10 मार्च को बेरोजगारी के आंकड़े आने हैं और यह भी बाजारों को प्रभावित करेगा, जबकि इसी दिन भारत में औद्योगिक उत्पादन के भी आंकड़े आने हैं।



निफ्टी में बनी रह सकती है सकारात्मकता
तकनीकी तौर पर, निफ्टी ने शॉर्ट कवरिंग बाउंस में अपने 200-दिवसीय मूविंग एवरेज को फिर से हासिल कर लिया है। अगर निफ्टी अपनी शुरुआती बढ़त बनाए रखता है, तो आगे भी इसकी सकारात्मक गति जारी रह सकती है। -प्रवेश गौर, टेक्निल विश्लेषक, स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लि.

  • विश्लेषकों का मानना है कि अगर निफ्टी 17,750 के ऊपर जाता है तो फिर यह 17,900 के आंकड़े तक जा सकता है। इसमें सकारात्मत चाल बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed