फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment: Insurance companies will not be able to sell ULIP as investment, strictness of IRDAI

Investment: यूलिप को निवेश बता नहीं बेच सकेंगी बीमा कंपनियां, इरडा की सख्ती; देनी होगी जोखिम की जानकारी

Sat, 22 Jun 2024 06:12 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sat, 22 Jun 2024 06:12 AM IST
सार

यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान(यूलिप) को निवेश बताने पर भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण(इरडा) सख्त हो गया है। इरडा ने अब निवेश उत्पाद बताकर यूलिप को बेचने पर रोक लगा दी है

विज्ञापन
Investment: Insurance companies will not be able to sell ULIP as investment, strictness of IRDAI
Mutual Fund - फोटो : Istock

विस्तार

भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (यूलिप) को निवेश उत्पाद के रूप में प्रचारित करने पर रोक लगा दी है। इसका मतलब है कि बीमा कंपनियां अब यूलिप को निवेश उत्पाद के रूप में नहीं बेच सकेंगी। बीमा नियामक ने 19 जून के मास्टर सर्कुलर में कहा, ‘यूनिट-लिंक्ड’ या ‘इंडेक्स-लिंक्ड’ बीमा उत्पादों का निवेश उत्पाद के रूप में विज्ञापन नहीं किया जाएगा। कंपनियों को स्पष्ट रूप से यह बताना होगा कि बाजार से जुड़ी बीमा योजनाएं पारंपरिक एन्डॉमेंट पॉलिसियों से भिन्न हैं और उनमें जोखिम भी होता है। इरडा ने कहा, परिवर्तनीय सालाना भुगतान विकल्प के साथ लिंक्ड बीमा और वार्षिकी उत्पादों के सभी विज्ञापनों में जोखिम कारकों का खुलासा करना होगा। 

विज्ञापन


बोनस में खेल नहीं कर पाएंगी कंपनियां
इरडा में सर्कुलर में कहा, सभी विज्ञापनों में यह बताना होगा कि उत्पाद के बोनस या पिछले प्रदर्शन को भविष्य के लिए गारंटी नहीं माना जा सकता है। यानी अगर किसी प्लान ने पिछले पांच साल में 25 फीसदी रिटर्न दिया हो तो वह अगले पांच साल में भी 25 फीसगी रिटर्न देगा, कंपनियां ऐसा दावा नहीं कर सकेंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन में लाइफ कवर के बारे में बताना जरूरी
सर्कुलर में कहा गया है कि सभी बीमा कंपनियां मौजूदा या नए इंश्योरेंस उत्पाद के तहत यूनिट-लिंक्ड फंड्स या इंडेक्स-लिंक्ड फंड्स के विज्ञापन में लाइफ कवरेज और इससे जुड़े उत्पाद के बारे में बताएंगी। इसके बिना कंपनियों की ओर से कोई कोई प्रेस रिलीज और बयान जारी नहीं किया जाएगा। यूलिप ऐसे उत्पाद होते हैं, जिनमें शेयर बाजार में निवेश किया जाता है। साथ ही, प्लान के आधार पर बीमा कवर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed